ETV Bharat / state

UP Assembly Election 2022 : राजधानी पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने शुरू किया बैठकों का सिलसिला.. - यूपी विधानसभा चुनाव 2022

यूपी विधानसभा चुनाव 2022(UP Assembly Election 2022) को लेकर कांग्रेस पार्टी सक्रिय भूमिका में नजर आ रही है. इसी को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी गुरुवार को लखनऊ पहुंची. प्रियंका गांधी के लखनऊ पहुंचते ही बैठकों और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया.

राजधानी पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने शुरू किया बैठकों का सिलसिला

author img

By

Published : Sep 9, 2021, 10:16 PM IST

लखनऊ : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के लखनऊ पहुंचते ही मुलाकातों और बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया. दरअसल, प्रियंका गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर 10 सितंबर को लखनऊ आना था. कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 9 सितंबर को ही दोपहर बाद लखनऊ पहुंच गईं. प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंचकर वह सीधे कांग्रेस मुख्यालय जाने के बजाए गोखले मार्ग स्थित कौल हाउस पहुंचीं. कौल हाउस में प्रियंका गांधी रात्रि को विश्राम करेंगी. प्रियंका गांधी के कौल हाउस पहुंचते ही उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों का सिलसिला शुरू हो गया. पार्टी के सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी से मुलाकात करने वालों में रिटायर्ड आईएएस और सेवानिवृत्त जज भी शामिल हैं.

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात करने के लिए शाम को कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे. सूत्रों की मानें तो अजय कुमार लल्लू को कौल हाउस के अंदर सिक्योरिटी ने गाड़ी ले जाने से रोक दिया. इसके बाद उन्हें पैदल ही अंदर जाना पड़ा. शाम को प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक शुरू हुई.

प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी मौजूद रहे. चुनावी मंथन करने के लिए प्रियंका गांधी 10 सितंबर को सुबह 9:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगी और इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. इसके अलावा जो प्रत्याशी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के लिए मजबूत दावेदारी की स्थिति में हैं, प्रियंका गांधी उनके साथ भी विचार-विमर्श करेंगी. बता दें, कि पार्टी की तरफ से प्रदेश भर के बड़े व्यापारियों को बुलाया गया है प्रियंका गांधी उनसे भी मुलाकात करेंगी.

इसे पढ़ें- UP ASSEMBLY ELECTION 2022: प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे को लेकर शीर्ष नेतृत्व ने शुरू की बैठक

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.