ETV Bharat / state

मौसम विभाग का अनुमान, यूपी में बारिश के आसार

author img

By

Published : Mar 12, 2021, 11:22 AM IST

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है. प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बदली और हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में हल्की के आसार जताए हैं.

उत्तर भारत में बारिश के आसार.
उत्तर भारत में बारिश के आसार.

लखनऊ: प्रदेश में तापमान साथ गर्मी बढ़ती जा रही है. अभी से लोग तेज धूप और गर्मी से परेशान हैं. इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर मौसम के करवट बदलने के संकेत दिए हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो से तीन दिन में प्रदेश कई हिस्सों में बदली छायी रहेगी और हल्की बारिश की संभावना है. बारिश के बाद मौसम में कुछ सुधार होने का अनुमान लगाया जा रहा है. आशा है कि बादलों की आवाजाही से गर्मी से थोड़ी निजात मिल सकती है.

लखनऊ का अधिकतम तापमान रहेगा 36 डिग्री सेल्सियस
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है. हालांकि शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. पहाड़ों पर चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़ और आसपास के जिलों में शुक्रवार को बारिश होने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें-लखनऊ: दिन-रात के तापमान में हो रही लगातार वृद्धि

मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि राजधानी में 24 घंटों में बारिश के आसार नहीं हैं. मौसम सुस्ख रहेगा और कुछ स्थानों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

जानिए, शुक्रवार को अपने शहर का अनुमानित तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
लखनऊ20.0 36.0
कानपुर19.0 36.0
मुजफ्फरनगर18.0 36. 0
वाराणसी18.0 36.0
बांदा18.0 36.0
गोरखपुर17.0 36.0
आगरा18.0 36.0
अलीगढ़17.0 35.0
मेरठ16.0 34.0
झांसी19.0 36.0
प्रयागराज18.0 36.0

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.