लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे. वहीं कुछ जगहों पर मौसम साफ भी रहेगा. राजधानी लखनऊ में भी बुधवार को हल्के बादल छाए रहेंगे. साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है. लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

जानें प्रदेश के विभिन्न शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम...
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान | मौसम की स्थिति |
अलीगढ़ | 24 | 33 | मौसम साफ रहेगा |
आगरा | 25 | 34 | मौसम साफ रहेगा |
कानपुर | 25 | 32 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
वाराणसी | 24 | 32 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
प्रयागराज | 25 | 31 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
बरेली | 25 | 31 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
झांसी | 24 | 34 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
मेरठ | 23 | 31 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
लखनऊ | 25 | 33 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |
गोरखपुर | 26 | 31 | आसमान में बादल, हल्की बारिश |