ETV Bharat / state

Weather of UP : उत्तरी पश्चिमी हवाओं से तापमान हुआ स्थिर, इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी

author img

By

Published : Mar 7, 2023, 10:32 AM IST

उत्तरी पश्चिमी हवाओं के प्रभाव (Weather of UP) से फिलहाल उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में तापमान स्थिर है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी बना स्थिर रहेगा.

म

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में उत्तरी पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान स्थिर बना हुआ है. औसतन अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. फरवरी में जिस तरह अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पास चला गया था. उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च के प्रथम सप्ताह से ही भीषण गर्मी की शुरुआत होगी, लेकिन उत्तरी पश्चिमी हवाओं के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है. सुबह व शाम के समय हल्की ठंड पड़ने के साथ दिन में तेज धूप निकल रही है. अभी तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है.

प्रमुख शहरों का तापमान : राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही. दिन में आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह हल्की धुंध छाई रहेगी. दिन में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन में 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी.

कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मेरठ में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. आगरा में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा बारिश की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा.

यह भी पढ़ें : Deputy CM Brajesh Pathak ने कहा-गांवों में मिलेगा तुरंत इलाज, दौड़ेंगी मोबाइल मेडिकल यूनिट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.