ETV Bharat / state

इंदिरा गांधी मंच की जगह महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित, आज प्रियंका करेंगी अनावरण

author img

By

Published : Sep 10, 2021, 12:28 AM IST

लखनऊ दौरे पर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यालय में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगी. महात्मा गांधी की प्रतिमा जिस स्थान पर स्थापित की गई है, वहां कभी इंदिरा गांधी का मच था.

प्रियंका गांधी करेंगी महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण.

लखनऊः कांग्रेस पार्टी मुख्यालय (Congress Headquarter) में जिस स्थान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाई जा रही है. कभी उस स्थान पर इंदिरा गांधी का मंच हुआ करता था. इंदिरा गांधी ने ही मंच का अनावरण भी किया था, लेकिन कांग्रेस कार्यालय में रिनोवेशन के बाद इंदिरा गांधी मंच तोड़ दिया गया. इंदिरा गांधी की प्रतिमा अन्य स्थान पर पहले ही स्थापित की जा चुकी है. दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगी.

बता दें कि जुलाई में जब प्रियंका गांधी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय आईं थीं तब उन्होंने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था. इस बार जब 10 सितंबर को प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय आएंगी तो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगी. कार्यालय पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को तराशा जा रहा है, जिससे अनावरण के समय प्रतिमा खूबसूरत नजर आए.

इंदिरा गांधी मंच की फाइल फोटो.
इंदिरा गांधी मंच की फाइल फोटो.
कांग्रेस मुख्यालय पर इंदिरा गांधी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के बाद अब भविष्य में पार्टी की तरफ से गांधी और नेहरू की साथ वाली प्रतिमा स्थापित किया जाने का प्लान है. इसमें गांधी और नेहरू आपस में बात करते हुए नजर आएंगे. अभी तक कांग्रेस मुख्यालय की गैलरी में नेहरू और गांधी की बात करती एक तस्वीर लगी थी. लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने उस तस्वीर को हटाकर यहां पर कांग्रेस पार्टी के चुनाव निशान वाला सेल्फी प्वाइंट बना दिया.
कांग्रेस मुख्यालय में इंदिरा गांधी मंच की प्रतिमा.
कांग्रेस मुख्यालय में स्थापित इंदिरा गांधी की प्रतिमा.

इसे भी पढ़ें-UP Assembly Election 2022 : राजधानी पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने शुरू किया बैठकों का सिलसिला..

बता दें कि प्रियंका गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर 10 सितंबर को लखनऊ आना था लेकिन वह 9 सितंबर को ही दोपहर बाद पहुंच गईं. प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय जाने के बजाए गोखले मार्ग स्थित कौल हाउस पहुंचीं. प्रियंका गांधी के कौल हाउस पहुंचते ही उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों का सिलसिला शुरू हो गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.