ETV Bharat / state

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय पहुंची प्रियंका गांधी, मीटिंग का दौर शुरू

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी. प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी.

author img

By

Published : Jul 17, 2021, 4:43 PM IST

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय पहुंची प्रियंका गांधी

लखनऊ : यूपी में मिशन-2022 को गति देने पहुंची प्रियंका गांधी का आज दौरे का दूसरा दिन है. प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर कई मुद्दों और रणनीति पर चर्चा करेंगी. आप के बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश भारी प्रियंका गांधी शनिवार सुबह पंचायत चुनाव में जिन महिलाओं के साथ अभद्रता हुई थी, उनसे मिलने लखीमपुर गई थीं. उनसे मुलाकात के बाद वे लखनऊ लौट आईं. पहले वह कौल हाउस गईं, जहां पर उन्होंने थोड़ी देर आराम किया. इसके बाद 3:40 पर प्रियंका गांधी कौल हाउस से सीधे पार्टी कार्यालय पर पहुंची. पार्टी कार्यालय पर पहुंचते ही प्रियंका गांधी का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया.

कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए. प्रियंका गांधी का इंतजार कर रहे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लाइन में उनके स्वागत के लिए खड़े हुए थे, लेकिन प्रियंका गांधी की गाड़ी सीधे पोर्च में जा रुकी. यहां से प्रियंका गांधी सीधे पहले तल पर मीटिंग करने चली गईं. इसके बाद प्रियंका से मिलने के इंतजार में लाइन में लगे कार्यकर्ताओं ने लाइन तोड़कर उनसे मिलने का प्रयास किया. हालांकि प्रियंका गांधी ने किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता से परिसर के अंदर मुलाकात नहीं की.

इसे भी पढे़ं-लखीमपुर खीरी में बोलीं प्रियंका, प्रदेश में गुंडाराज की प्रधानमंत्री करते हैं तारीफ

यह है प्रियंका गांधी का शेड्यूल

प्रियंका गांधी अब रायबरेली और अमेठी जिले के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी. इसके बाद वे यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी. बाद में प्रियंका गांधी पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ भी बैठक करेंगी. यही नहीं, प्रियंका गांधी से बेरोजगार छात्रों का प्रतिनिधिमंडल भी मुलाकात करेगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.