ETV Bharat / state

लखनऊ हिंसा के आरोपियों सदफ जाफर और एसआर दारापुरी से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी

author img

By

Published : Dec 28, 2019, 6:19 PM IST

Updated : Dec 28, 2019, 7:39 PM IST

प्रियंका गांधी लखनऊ हिंसा के आरोपियों सदफ जाफर और पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के घर जा रही थीं. इस दौरान पुलिस ने उनको रोका, जिसके बाद प्रियंका गांधी लोहिया चौराहे से पैदल मार्च करने निकलीं. हालांकि बाद में उन्होंने दोनों के घर जाकर मुलाकात की.

etv bharat
एसआर दारापुरी से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी.

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने लखनऊ हिंसा के आरोपियों सदफ जाफर और पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के घर जाने से रोक दिया. इसके बाद वह पैदल ही निकल पड़ीं. संविधान बचाओ, यही नहीं भारत बचाओ मार्च के लिए प्रियंका गांधी को अनुमति नहीं दी गई थी.

प्रियंका गांधी ने पैदल मार्च शुरू किया.

प्रियंका गांधी को लखनऊ पुलिस ने गोमती नगर के 1090 चौराहे पर रोका. लखनऊ हिंसा में आरोपी बनाई गईं सदफ जाफर और पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के घर मिलने जा रही थीं. पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस को उन्हें रोकने का अधिकार नहीं है वह जाएंगी. प्रियंका गांधी ने पैदल ही आगे मार्च करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से जाना चाह रही हैं. प्रियंका गांधी को लखनऊ पुलिस ने लोहिया पार्क चौराहे के पास रोका. फिर प्रियंका गांधी वहीं से आगे पैदल रवाना हो गईं.

प्रियंका गांधी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, जितिन प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी सहित कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च कर रहे हैं. हालांकि प्रियंका गांधी सदफ जाफर और पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के घर पहुंच चुकी हैं.

Intro:Wrap
लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लखनऊ पुलिस ने रोक दिया जिसके बाद वह पैदल ही निकल पड़ीं। संविधान बचाओ, भारत बचाओ मार्च के लिए प्रियंका गांधी को अनुमति नहीं दी गई थी। यही नहीं वह लखनऊ हिंसा के आरोपी सदफ़ जाफर के घर जा रही थीं।
अचानक कांग्रेस दफ़्तर से प्रियंका निकलीं और लोहिया चौराहे से पैदल पॉलिटेक्निक के लिए मार्च करने लगीं।
Body:पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस को उन्हें रोकने का अधिकार नहीं है वह जाएंगी और प्रियंका गांधी पैदल ही आगे मार्च करना शुरू कर दी उन्होंने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से जाना चाह रहे हैं और पुलिस के द्वारा यह स्थिति ठीक नहीं है। प्रियंका गांधी को लखनऊ पुलिस ने लोहिया पार्क चौराहे के पास रोका और फिर प्रियंका गांधी वहीं से आगे पैदल रवाना हो गए प्रियंका गांधी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद जितिन प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी सहित कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च कर रहे हैं।
Conclusion:धीरज त्रिपाठी 9453099555
Last Updated : Dec 28, 2019, 7:39 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.