ETV Bharat / state

लखनऊ: दीपावली पर शाम सात बजे तक ही चलेगी मेट्रो

author img

By

Published : Nov 13, 2020, 1:17 AM IST

यूपी की राजधानी लखनऊ में दीपावली के दिन मेट्रो का संचलान शाम 7 बजे तक ही किया जाएगा. मेट्रोकर्मी भी दीपावली मना सकें इसे ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने यह फैसला लिया है.

लखनऊ मेट्रो
लखनऊ मेट्रो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने दीपावली के दिन शाम सात बजे के बाद मेट्रो का संचालन नहीं करने का फैसला लिया है. दीपावली के दिन मेट्रो सुबह छह बजे से लेकर शाम सात बजे तक ही संचालित की जाएगी.

इस फैसले से मेट्रोकर्मी भी मना सकेंगे दीपावली
लखनऊ मेट्रो का संचालन आम दिनों में सुबह छह बजे से लेकर रात 10 बजे तक किया जाता है. दीपावली पर मेट्रोकर्मी भी दीपावली मना सकें इसे ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने दीपावली पर्व पर शाम सात बजे ही मेट्रो का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है.

हर रोज 16 घंटे होता है मेट्रो का संचालन
लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट से लेकर मुंशी पुलिया तक हर रोज सुबह छह बजे से लेकर रात 10 बजे तक मेट्रो का संचालन होता है. इस तरह रोज 16 घंटे मेट्रो का संचालन किया जाता है. इस दौरान शहर में 21 मेट्रो स्टेशनों से यात्री सफर करते हैं. अब दीपावली पर मेट्रो रेल कारपोरेशन ने सिर्फ 13 घंटे ही मेट्रो ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.