ETV Bharat / state

खराब मौसम की वजह से लखनऊ के आधा दर्जन विमान कैंसिल, देरी से हुईं दर्जनों उड़ानें

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Dec 29, 2023, 7:10 PM IST

यूपी में मौसम खराब होने तथा घने कोहरे के कारण लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से होने से वाली आधा दर्जन से अधिक उड़ानों को रदद् करना पड़ा. इसके अलावा विभिन्न गंतव्यों से आए कई विमानों को वापस भेजना पड़ा.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में मौसम खराब होने तथा कोहरा छाए रहने के कारण विमान सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है. इसी के चलते शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाले जाने वाले दर्जनों विमान अपने समय से घंटों विलंबित रहे तथा लगभग आधा दर्जन फ्लाइट रद्द कर दी गईं. विमान की लेट लतीफी तथा रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभावित हुई विमान सेवाएं : लखनऊ से एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली जाने वाली विमान (आई एक्स 2773) अपने निर्धारित समय सुबह 2:05 के बजाय 5 घंटे विलंब से 6:53 पर उड़ान भर सका. लखनऊ से मस्कट जाने वाली सलाम एयरवेज की उड़ान (आईवी 702) अपने निर्धारित समय सुबह 4:00 बजे के बजाय 5:00 बजे, इंडिगो एयरलाइंस की गुवाहाटी जाने वाला विमान (6ई146) अपने निर्धारित समय सुबह 9:05 के बजाय 11:24 बजे रवाना हो सका. इंडिगो का बेंगलुरु जाने वाला विमान (6ई 325) रद्द करना पड़ा. इंडिगो का हैदराबाद जाने वाला विमान (6ई 523) अपने निर्धारित समय सुबह 9:15 की बजाय 10:34 बजे, लखनऊ से मस्कट जाने वाला ओमान एयरलाइंस का विमान (ओवी 266) निर्धारित समय सुबह 9:20 के बजाय 11:30 बजे, इंडिगो का पटना जाने वाला विमान (6ई 6902) निर्धारित समय सुबह 10:15 की बजाय 11:46 बजे, लखनऊ से दम्माम जाने वाला विमान (एक्स वाई 897) सुबह 11:50 के बजाय 14:59 बजे, इंडिगो का दुबई जाने विमान (6ई1483) अपने निर्धारित समय 13:05 की बजाय 14:31 बजे, इंडिगो का चंडीगढ़ जाने वाला विमान (6ई 6552) 14:10 के बजाय 16:03 बजे, एयर इंडिया का दिल्ली जाने वाला विमान (आईएक्स 432) 14ः50 के बजाय 16:08 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का पुणे जाने वाला विमान (i5738) निर्धारित समय 14:55 के बजाय 15:54 पर उड़ान भर सका.

इसी तरह लखनऊ से दिल्ली जाने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान (6ई 2683) निर्धारित समय 17:05 के बजाय 20:00 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का हैदराबाद जाने वाला (ix955) विमान अपने निर्धारित समय 17:10 के बजाय 18:10 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का मुंबई जाने वाला (आई एक्स 1785) 18 बजे की बजाय 20:00 बजे उड़ान भर सका. लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाला इंडिगो का विमान (6ई 325) सुबह 9:10 बजे लखनऊ से बेंगलुरु जाता है. खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया. सुबह 6:55 पर दिल्ली से लखनऊ आने वाला विमान (6ई 2025), बेंगलुरु से लखनऊ आने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान (6ई 6353) तथा इंडिगो एयरलाइंस का ही दिल्ली से लखनऊ आने वाला विमान (66282) भी रद्द रहा.

यह भी पढ़ें : लखनऊ में मौसम खराब होने से बेंगलूर से आया विमान वाराणसी डायवर्ट, ये फ्लाइट हुईं लेट

लखनऊ में मौसम खराब होने से विमान सेवाएं लड़खड़ाईं, एक फ्लाइट को करना पड़ा डायवर्ट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.