ETV Bharat / state

नगर निगम कर्मचारी मोर्चा ने दी प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो आगामी 6 जनवरी को नगर निगम कार्यालय का घेराव कर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे.

author img

By

Published : Dec 29, 2020, 3:15 AM IST

लखनऊ नगर निगम
लखनऊ नगर निगम

लखनऊ : नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो आगामी 6 जनवरी को नगर निगम कार्यालय का घेराव कर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे.

नगर निगम कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी मोर्चा नगर निगम प्रशासन के मध्य कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण के संबंध में सोमवार को बैठक बुलाई गई थी. पर देर शाम तक नगर निगम का कोई भी अधिकारी इस बैठक में शामिल होने नहीं आया जिससे कर्मचारियों में रोष है. मोर्चा के अध्यक्ष आनंद वर्मा का कहना है कि कर्मचारियों ने काफी देर नगर निगम के अधिकारियों का इंतजार किया, पर नगर निगम के अधिकारियों के गायब होने से नाराज सदस्यों ने नगर आयुक्त कक्ष के सामने प्रदर्शन कर नगर निगम प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की.

311 एप के विरोध में है नगर निगम के कर्मचारी

लखनऊ नगर निगम ने कर्मचारियों की मॉनिटरिंग के लिए 311 एप नाम से एक एप्लीकेशन लांच किया है. इस एप्लीकेशन को सभी कर्मचारियों को अपने मोबाइल में डाउनलोड भी करना है. इससे नगर निगम कर्मचारियों की मॉनिटरिंग करेगा. नगर निगम का इसके पीछे तर्क यह है कि जिन कर्मचारियों को नगर निगम से पैसा मिलता है, उनकी अटेंडेंस इस एप्लीकेशन के माध्यम से ली जाएगी. वहीं इस बारे में नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पास स्मार्टफोन भी नहीं है, ऐसे में नगर निगम के कर्मचारी इस व्यवस्था का विरोध करेंगे.

बताते चलें कि लखनऊ नगर निगम में 4000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं. ऐसे में कर्मचारियों की लेटलतीफी के कारण नगर निगम ने कर्मचारियों की अटेंडेंस के लिए 311 एप नाम से एक एप्लीकेशन बनाया है. जिसमें कर्मचारियों की मीटिंग की जाएगी पर कर्मचारी इसके विरोध में हैं. और इसी संबंध में सोमवार को नगर निगम प्रशासन से कर्मचारियों की वार्ता थी, पर इस वार्ता में अधिकारी नहीं आए जिससे कर्मचारियों में काफी गुस्सा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.