ETV Bharat / state

UP Weather Update : ठंडी हवाओं का असर कम, तापमान में वृद्धि

author img

By

Published : Feb 18, 2023, 9:13 AM IST

राजधानी समेत यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को मौसम (UP Weather Update) साफ रहा. ठंडी हवाओं का असर कम होने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जाएगी.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज हवाओं का सिलसिला कम हुआ है. पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं का असर कम होने के कारण ज्यादातर जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. तापमान में वृद्धि होने से मौसम सामान्य हो गया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी. उसके बाद तापमान में वृद्धि का सिलसिला रुक जाएगा. मार्च माह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और वृद्धि दर्ज होगी.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ : राजधानी में शुक्रवार को आसमान साफ रहा. तेज धूप निकली. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि जारी है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को आसमान साफ रहेगा. तेज धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव कम होने के कारण उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. यह वृद्धि एक-दो दिन तक और जारी रहेगी. इसके बाद मौसम ऐसा ही बना रहेगा. मार्च माह के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और अधिक वृद्धि होगी.'

यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर 27 साल बाद अद्भुत संयोग, आप करें राशि के हिसाब से रुद्राभिषेक, जानें कैसे

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.