ETV Bharat / state

उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में चल सकती है हीटवेव, हल्की बारिश होने की भी संभावना

author img

By

Published : Apr 18, 2023, 10:10 AM IST

यूपी में बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश के बाद मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, वहीं सोमवार को सबसे अधिक तापमान प्रयागराज जिले में रिकाॅर्ड किया गया.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया, वहीं सोमवार को सबसे अधिक तापमान प्रयागराज जिले में रिकॉर्ड किया गया, जहां पर अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं राजधानी लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है. तेज धूप होने के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं, वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर 20 अप्रैल तक कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश होने की संभावना है, वहीं कुछ स्थानों पर हीटवेव करने की भी संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसमी बच्चों का असर समाप्त होते ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी.

प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में सोमवार को आसमान साफ रहा. तेज धूप खिली. जिससे पारे में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान साफ रहेगा. तेज धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य है वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य है वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य है वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 'उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. 18 से लेकर 20 अप्रैल तक पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, वहीं पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव भी चल सकती है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने के बाद 21 अप्रैल से फिर से तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी.'

यह भी पढ़ें : लखनऊ में आईवीएफ सेंटर ने बिना अनुमति निकाली बच्चेदानी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.