ETV Bharat / state

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह लोहिया से पीजीआई शिफ्ट, ICU में भर्ती, पीएम मोदी ने जाना हाल

author img

By

Published : Jul 3, 2021, 11:51 PM IST

Updated : Jul 5, 2021, 11:22 AM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत अधिक बिगड़ने पर रविवार को राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से संजय गांधी पीजीआई में शिफ्ट किया गया है. पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के बेटे राजवीर से फोन पर उनकी हालचाल के बारे में जानकारी ली.

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत खराब, लोहिया अस्पताल में भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भर्ती कराया गया था. अब हालात ज्यादा बिगड़ने पर कल्याण सिंह को रविवार शाम लगभग 5:30 पर संजय गांधी पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती किया गया है. यहां पर आने पर उनका रक्तचाप और हृदय गति सामान्य है, लेकिन चैतन्यता का स्तर थोड़ा कम है.

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के बेटे राजवीर से फोन पर उनकी हालचाल के बारे में जानकारी ली. साथ ही सीएम योगी से बातचीत की और उन्हें समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया.

कल्याण सिंह से मिले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

डॉक्टरों की निगरानी में पूर्व सीएम

पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है. यहां नेफ्रोलॉजी,कार्डिऑलाजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, न्यूरो ऑटोलॉजी के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है. डॉ. बनानी पोद्दार, डॉ. अफजल अज़ीम, डॉ. नारायन प्रसाद, डॉ. सुनील प्रधान, डॉ. पालीवाल, डॉ. ईश भाटिया, डॉ. अमित केसरी द्वारा पूर्व सीएम की जांच और इलाज किया जा रहा है. प्रोफेसर आरके धीमन, निदेशक एवं प्रख्यात हेपेटालाजिस्ट एवं प्रोफेसर गौरव अग्रवाल, एन्डोसर्जन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी उनके उपचार की देखरेख करेंगे.

सीएम योगी ने जाना कल्याण सिंह का हाल

कल्याण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह लोहिया संस्थान जाकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 10 मिनट संस्थान में रहे और डॉक्टरों से पूर्व सीएम कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली साथ ही सीएम योगी ने कल्याण सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी सीएम योगी के साथ मौजूद रहे.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जाना पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल

इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान जाकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कल्याण सिंह के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की. इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कल्याण सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी वार्ता की.

रश्रा मंत्री त्री राजनाथ सिंह ने जाना कल्याण सिंह का हालचाल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. बीजेपी नेता कल्याण सिंह को शरीर में सूजन की शिकायत होने के बाद कल देर रात डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़ें : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: योगी सरकार के कामों की वजह से मिली सफलता- स्वतंत्र देव सिंह

कल्याण सिंह पहली बार कल्याण सिंह जून 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में शामिल रहे कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर खासे चर्चा में रहे. बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 6 दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया. इसके बाद कल्याण सिंह सितम्बर 1997 से नवंबर 1999 तक पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. बाबरी विध्वंस मामले में वह सीबीआई की जांच का सामना कर चुके हैं. हालांकि बाद में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें आरोपों से मुक्त कर दिया था.

कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रह चुके हैं. वे 4 सितंबर 2014 से 8 सितंबर 2019 तक राजस्थान के राज्यपाल थे. इसके बाद जनवरी 2015 में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था. उन्होंने 12 अगस्त 2015 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला था.

अलीगढ़ से कल्याण सिंह को देखने लखनऊ पहुंचे परिजन

पूर्व मुख्यमंत्री के एटा सांसद पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया ने बताया कि बाबूजी (कल्याण सिंह) की हालत स्थिर है. पूर्व मुख्यमंत्री के नाती सूबे के वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह साथ में हैं. यहां जिले में कल्याण सिंह के शुभचितक चिंतित हैं. वो पल-पल उनकी सेहत को लेकर जानकारी ले रहे हैं.

जिला पंचायत चुनाव के चलते कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया, नाती संदीप सिंह अलीगढ़ में ही थे. शनिवार को राजू भैया की समधन व वरिष्ठ भाजपा नेता श्यौराज सिंह की पत्नी विजय सिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर कल्याण सिंह ने उन्हें बधाई दी. संदीप सिंह भी शनिवार को दिनभर मतगणना के दौरान यहीं मौजूद रहे. रविवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से पूरा परिवार लखनऊ पहुंच गया. कल्याण सिंह की नातिन पूर्णिमा सिंह व उनके पति प्रवीण राज सिंह भी शाम को लखनऊ के लिए रवाना हो गए.

Last Updated : Jul 5, 2021, 11:22 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.