ETV Bharat / state

48 साल के हुए अखिलेश यादव, सीएम योगी ने फोन पर दी बधाई, देखिए...सपाइयों ने कैसे मनाया जश्न

author img

By

Published : Jul 1, 2021, 9:28 AM IST

Updated : Jul 1, 2021, 1:27 PM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है. वे आज 48 साल के हो गए हैं. अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों में काफी जोश देखने को मिल रहा है. वहीं सीएम योगी ने भी फोन करके अखिलेश यादव को बधाई दी है.

अखिलेश यादव का जन्मदिन
अखिलेश यादव का जन्मदिन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्म दिन है. वे आज 48 साल के हो गए हैं. अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आज सपा कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है. सपा कार्यकर्ता जगह-जगह अपने तरीकों से अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे हैं. कहीं कोई हवन-पूजन कर रहा है तो कोई केक काट रहा है.

2022 में देंगे भैया को मुख्यमंत्री का तोहफा

उधर, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर ट्विटर और फेसबुक पर उन्हें जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा ही हुआ है. उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पार्टी कार्यकर्ता अपने चहेते नेता का जन्मदिन मनाने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं. अखिलेश यादव के जन्मदिन के जश्न में शामिल होने के लिए लखनऊ में सपा मुख्यालय पर जमा हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से ईटीवी भारत ने जब पूछा की वे अखिलेश यादव को क्या तोहफा देंगे तो सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम भइया को 2022 में मुख्यमंत्री की कुर्सी का तोहफा देंगे. अखिलेश यादव के अलावा 2022 में कोई सीएम नहीं बन सकता है. इसके साथ ही सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि, वे चाहते हैं कि चाचा-भतीजे की लड़ाई खत्म हो और दोनों मिलकर बीजेपी का मुकाबला करें.

सपा कार्यकर्ताओं बोले 2022 में भइया को देंगे सीएम की कुर्सी का तोहफा

48 किलो का केक काटने की तैयारी

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लखनऊ में सपा कार्यलाय को को फूल-मालाओं से सजाया गया है. इसके साथ ही सपा मुखिया के 48 जन्मदिन पर 48 किलो का केक बनाया गया है. जिसे काटकर अखिलेश यादव अपना जन्मदिन मानेंगे.

अखिलेश के जन्मदिन पर पोस्टर लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

टीपू 2022 में बनेंगे सुलतान

अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर सपा कार्यकर्ता बैंड बाजे की धुम पर झूमते गाते नजर आए. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं के हाथ में अलग-अलग नारे लिखे बैनर पोस्टर भी दिखे. पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि 2022 में उम्मीद की साइकिल जरूर दौड़ेगी और टीपू ही सुल्तान बनेंगे.

बैंड बाजा की धुन पर थिरके सपा कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं ने गाना गाकर अखिलेश को दी बधाई

वहीं, अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर बरेली से लखनऊ आए सपा कार्यकर्ता विशाल अग्रवाल ने गाना गाकर अखिलेश यादव को बधाई दी. विशाल अग्रवाल समाजवादी पार्टी के लिए गाना गाने वाते हैं और उन्होंने अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके लिए खास तौर पर एक गाना तैयार किया है.

सपा कार्यकर्ता विशाल अग्रवाल ने गाना गाकर अखिलेश यादव को दी बधाई

सीएम योगी ने दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने फोन पर बात कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है. सीएम योगी ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की.

जीवन परिचय

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी पहली पत्नी मालती देवी के पुत्र अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को हुआ था. ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई करने वाले अखिलेश यादव ने डिंपल यादव से 24 नवंबर 1999 में प्रेम-विवाह किया था. अखिलेश यादव के 3 बच्चे हैं. अखिलेश यादव का निक नेम टीपू है और शाकाहारी भोजन करना पसंद करते हैं.

Last Updated : Jul 1, 2021, 1:27 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.