लखनऊ : राजधानी समेत उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में घने कोहरे की परत (Fog in rural areas of Uttar Pradesh) छाई हुई है, वहीं शहरी इलाकों में भी सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा छाया हुआ है. वायुमंडल में व्याप्त पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी एक-दो दिन तक तापमान में 1 से लेकर 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. इसके बाद मौसम में परिवर्तन होने से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.
सोमवार को उत्तर प्रदेश का सोनभद्र सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है, वहीं प्रयागराज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक : हरदोई, वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 3 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रिकॉर्ड किया गया.
प्रमुख शहरों का तापमान : राजधानी में सोमवार को सुबह व शाम के समय कोहरा छाया रहा दिन में आसमान साफ रहा. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी में सुबह व शाम के समय कोहरा छाया रहेगा. अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है, वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों के आइसोलेटेड स्थानों पर कहीं हल्का व कहीं घना कोहरा छाया रहेगा.
यह भी पढ़ें : UP Vegetable price : सब्जियों के बढ़े दाम से आम आदमी की जेब ढीली, जानिए आज का भाव