लखनऊः राजधानी के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले कई उड़ाने भारत में खराब मौसम की वजह से रद्द कर दी गयी है. वहीं कई उड़ाने अपने तय समय के बजाय देरी से उड़ाने भर रही हैं. विमानों के रद्द होने और देरी होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लखनऊ से मुंबई जाने वाली गो एयर की इंडिगो की बेंगलुरू जाने वाली उड़ान रद्द रही. वहीं एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली उड़ान, इंडिगो की अहमदाबाद जाने वाली उड़ान अपने तय समय से 1 घंटा देर रही.
खराब मौसम की वजह से हो रही देरी
भारत सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पड़ रहे घने कोहरे और खराब मौसम की वजह से चलते विमान सेवाओं पर भी लगातार असर पड़ रहा है. आज शनिवार को सुबह 5.45 पर मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या G8307 और इंडिगो की बेंगलुरू जाने वाली उड़ान संख्या 6E541 और गोएयर की मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या g89586 निरस्त रही.
एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या एआई 1966 अपने निर्धारित समय से करीब 1 घंटा 10 मिनट देर से उड़ान भर सकी. एयर इंडिया की देहरादून जाने वाली उड़ान संख्या एआई 411 अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से, गो एयर हैदराबाद जाने वाली उड़ान 20 मिनट लेट, गोएयर की रियाद जाने वाली उड़ान करीब 50 मिनट लेट, इंडिगो की कोलकाता जाने वाली 15 मिनट लेट, इंडियन एक्सप्रेस कि दुबई जाने वाली कुरान 10 मिनट लेट उड़ान भर सकीं.
खराब मौसम की मार लगातार विमान सेवाओं पर पड़ रही है, जिसकी वजह से लगातार कई विमान अपने तय समय से उड़ान नहीं भर सके. वहीं कई विमान निरस्त रहे.