ETV Bharat / state

खराब मौसम का फ्लाइटों पर पड़ा असर, कई निरस्त

लखनऊ में कोहरे और शीत लहर के चलते चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आने और जाने वाली उड़ानें पर असर पड़ा. खराब मौसम की वजह से गो एयर, इंडिगो, स्पाइसजेट के विमान अपने तय समय से उड़ान नहीं भर सकें. इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

author img

By

Published : Jan 18, 2021, 3:26 PM IST

खराब मौसम का फ्लाइटों पर पड़ा असर
खराब मौसम का फ्लाइटों पर पड़ा असर

लखनऊ : कोहरे और शीत लहर ने प्रदेश को अपनी चपेट में ले रखा है. सोमवार को भी कोहरे के कारण राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आने और जाने वाली उड़ाने विलंबित रहीं. वहीं, सुबह लखनऊ एयरपोर्ट से 5:45 पर मुंबई जाने वाली गो एयर की एक उड़ान रद्द कर दी गई. गो एयर, इंडिगो, स्पाइसजेट की कई उड़ानें अपने तय समय से उड़ान नहीं भर सकीं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

खराब मौसम की वजह से उड़ान सेवाओं पर सुबह से ही असर देखने को मिल रहा है. सुबह 7 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब डेढ़ घंटे विलंब रही, तो वहीं सुबह 7:10 पर दुबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब डेढ़ घंटे लेट रही. हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी देरी से उड़ान भर सकी.

बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब 40 मिनट लेट हुई. दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट अपने तय समय से आधे घंटे लेट उड़ान भर सकी. वहीं, पटना जाने वाली उड़ान भी करीब 2 घंटे विलंब रही. इंडिगो की चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय 2:45 के बजाय 4 बजे उड़ान भरेगी.

दुबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान आधे घंटे विलंब से पहुंची. वहीं, गो एयर की मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ान आज निरस्त कर दी गई है. चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान आधा घंटा विलंब, तो दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची. शाम 6:45 पर बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली गो एयर की उड़ान संख्या जी 8805 आज निरस्त रहेगी.

राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली उड़ानें लगातार विलंबित हो रही हैं. उड़ानों के विलंब होने के चलते आने और जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.