लखनऊ: नगर निगम कर्मचारी संघ के 18 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जा रहा है. चुनाव के बाद कार्यकारिणी सदस्य सर्व सहमति से 18 पदों की जिम्मेदारी संभालेंगे. चुनाव अधिकारी के रूप में मुख्य चुनाव अधिकारी मोहम्मद अकील, पूर्व अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी संघ, सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष विद्युत सुरक्षा निदेशालय, सहायक चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार रूप पूर्व उपाध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी संघ चुनाव में भूमिका निभा रहे हैं.
सोमवार को लखनऊ नगर निगम के कर्मचारी संघ का चुनाव किया जा रहा है. कर्मचारी संघ चुनाव में 18 लोगों ने अपना नामांकन करवाया है. चुनाव के नतीजे आने के बाद चुने गए सदस्यों को संगठन के प्रमुख पदों की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी.
नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी संघ के 18 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाना है. यह चुनाव आम सहमति से किए जा रहे हैं. मोहम्मद अकील, असुरेंद्र श्रीवास्तव रविंद कुमार अहम भूमिका निभा रहे हैं. कार्यकारिणी पदों के चुनाव के बाद सर्व सहमति से पदों की जिम्मेदारी संभाली जाएगी.
इसे भी पढ़ें- भगवान शंकर को समर्पित है काशी-महाकाल एक्सप्रेस, ट्रेन में गूंजता है ओम नमः शिवाय का मंत्र