ETV Bharat / state

ब्राह्मणों पर सियासत: कांग्रेस बोली, 'भाजपा-सपा एक ही सिक्के के दो पहलू'

कांग्रेस नेता अंशु अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6 से ज्यादा ब्राह्मण मुख्यमंत्री कांग्रेस ने बनाए. सभी वर्गों के मुख्यमंत्री दिए. आज जब कांग्रेस ब्राह्मणों की हत्याओं पर आवाज उठा रही है, सड़क पर लड़ रही है, तब अन्य दलों को याद आयी है. उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.

author img

By

Published : Aug 9, 2020, 6:36 AM IST

congress targeted bjp and sp
कांग्रेस नेता अशु अवस्थी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को लेकर हो रही सियासत पर कांग्रेस ने भाजपा और और सपा पर निशाना साधा है. भगवान राम पर भाजपा की सियासत और भगवान परशुराम को लेकर सपा की राजनीति पर कांग्रेस नेता अंशु अवस्थी ने दोनों पार्टियों को घेरा है. अंशु अवस्थी ने कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मणों के आराध्य हैं. वे कुल देवता व सभी सनातन धर्म के लोगों के आराध्य देव हैं.

कांग्रेस नेता अंशु अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले तीन साल की बीजेपी सरकार में ब्राह्मणों की लगभग 700 हत्याएं हो चुकी हैं. क्या ये बिना सरकारी सरंक्षण के सम्भव हो सकता है? परिवार के परिवार जिंदा जलाये गए, तब भाजपा और समाजवादी पार्टी कहां थीं, सबके मुंह बंद थे.

उन्होंने कहा कि आज सपा को भी याद आई है, लेकिन लोग भूले नहीं कि सपा सरकार में भी ब्राह्मणों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए. सपा और भाजपा दोनों सरकारों में ब्राह्मणों पर सर्वाधिक अत्याचार हुआ. ब्राह्मणों की हत्याओं पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. अब सपा भी दिखावा न करे.

अंशु अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सभी धर्मों और जाति-वर्गों को सम्मान दिया है. चाहे वह ब्राह्मण, दलित या फिर मुस्लिम हों. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6 से ज्यादा ब्राह्मण मुख्यमंत्री कांग्रेस ने बनाये. सभी वर्गों के मुख्यमंत्री दिए. आज जब कांग्रेस ब्राह्मणों की हत्यायों पर आवाज उठा रही है, सड़क पर लड़ रही है तब अन्य दलों को याद आयी है. ये सभी औपचारिकताएं कर रहे हैं, लेकिन इन दलों की ब्राह्मणों के प्रति दुर्भावना छिपी नहीं है.

ये भी पढ़ें: यूपी में परशुराम की सबसे बड़ी मूर्ति लगाएगी समाजवादी पार्टी

बता दें कि अयोध्या में बीते 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी. यहां पर भूमि पूजन किया तो तमाम पार्टियों ने भारतीय जनता पार्टी को घेरना शुरू कर दिया. उनका कहना था कि कोरोना काल में मंदिर नहीं, अस्पताल की ज्यादा जरूरत है. वहीं जब सभी पार्टियों को भगवान राम से भाजपा को फायदा होता हुआ नजर आने लगा, तो ब्राह्मणों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी ने भगवान परशुराम को आगे किया और उनकी प्रदेश की सबसे ऊंची मूर्ति लगाने का एलान कर दिया, जिस पर अब कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.