ETV Bharat / state

कांग्रेस का बढ़ रहा है जनाधार, प्रदेश भर से जुड़ रहे नेता और कार्यकर्ता

author img

By

Published : Nov 8, 2021, 10:14 PM IST

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सक्रियता के बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ भी लोग आकर्षित हो रहे हैं, जिससे कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी जोश और उत्साह का संचार हो रहा है.

कांग्रेस के नेतागण
कांग्रेस के नेतागण

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सक्रियता के बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ भी लोग आकर्षित हो रहे हैं. पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, जिससे यूपी में लगभग जमींदोज हो चुकी कांग्रेस फिर से फूलने-फलने लगी है. लगातार कांग्रेस का कुनबा बढ़ रहा है, जिससे कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी जोश और उत्साह का संचार हो रहा है.

लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा के नेता रूद्रदमन सिंह चौहान (बब्लू सिंह) ने 2012 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सरोजनीनगर विधानसभा से 41,403 मत प्राप्त किए. इसी तरह 2017 में भी उसी विधानसभा से सम्मानजनक मत हासिल किए थे.

सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी के नेतृत्व में महासचिव संगठन दिनेश सिंह, मीडिया विभाग संयोजक अशोक सिंह, प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, विकास श्रीवास्तव, प्रियंका गुप्ता की उपस्थिति में सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि रूद्र दमन सिंह चौहान की पत्नी लगातार चार बार से सरोजनीनगर विभिन्न वार्डों से विजयी होती आ रहीं हैं. वर्तमान में सरोजनी नगर के वार्ड संख्या 17 (कल्ली पूरब, बनी) से रिकार्ड मतों के अन्तराल से विजयी हुईं हैं.

इसे भी पढ़ेः कांग्रेस में बढ़ने लगी कई विधानसभा सीटों पर महिलाओं की दावेदारी

उन्होंने बताया कि इनकी पारिवारिक पृष्टिभूमि में दादा गुरुधन सिंह 1952 से 1989 तक 39 वर्षों तक लागातार पिपरसंड के प्रधान रहे. पिता देवेन्द्रपाल सिंह 1965 से 1989 तक ग्रामसभा गहरू के प्रधान रहे. चाची माया सिंह 2000 से 2005 तक पिपरसंड ग्राम की प्रधान रहीं. भाई अमित सिंह 2015 से 2021 तक पिपरसंड ग्राम के प्रधान रहे. प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि सामाजिक कार्यों में रूद्रदमन सिंह चौहान का योगदान सराहनीय रहा है.

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस का बढ़ता परिवार इस बात का द्वेतक है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस से ही उम्मीद लगाए बैठी है. इन 32 वर्षो में कई-कई बार अन्य दलों को जनता ने देखा जो जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है कि जनता के आशीर्वाद से उनकी सेवा में कोई कोर कसर हमें नहीं छोड़नी है.

इसके अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. जियालाल व संयोजक पीके त्यागी, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जयकरन वर्मा, प्रदेश सचिव अमित जायसवाल की उपस्थिति में संतकुमार भारती, राजेश कुमार त्रिवेदी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.