ETV Bharat / state

14 दिसम्बर को 'भाजपा से भारत को बचाओ' रैली का आयोजन करेगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में महिला कांग्रेस की मध्य और दक्षिण जोन के पदाधिकारियों की बैठक हुई. कांग्रेस की महासचिव और प्रदेश प्रभारी शबाना खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें बताया गया कि 14 दिसम्बर को कांग्रेस 'भाजपा से भारत को बचाओ' रैली का आयोजन करेगी.

author img

By

Published : Nov 26, 2019, 6:23 AM IST

ETV BHARAT
महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने की बैठक

लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश महासचिव शबाना खण्डेलवाल ने सभी महिलाओं को ब्लॉक से लेकर बूथ तक संगठन को मजबूत बनाने का आवाहन किया. आगामी 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में ‘ भाजपा से भारत बचाओ’ महारैली में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आवाहन किया. बैठक के बाद महासचिव शबाना खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार पर निशाना साधा. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी इशारों-इशारों में प्रहार किया.

महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने की बैठक.

प्रेस कांन्फ्रेंस में प्रदेश महासचिव ने कहा

  • आगामी 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान में कांग्रेस 'भाजपा से भारत को बचाओ' रैली आयोजित करेगी.
  • हमारा मकसद लोगों को जागृत करना है.
  • लोगों के पास रोजगार नहीं है.
  • हमारा मुद्दा देश का विकास है.
  • आगरा का नाम अग्रवन करने की योगी सरकार को क्या जरूरत है
  • जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है.
  • आप कहते हो जीडीपी बढ़ रही है, हम भी कहते हैं.
  • हमारी नजर में जीडीपी का मतलब जी का गैस, डी का मतलब डीजल और पी का मतलब पेट्रोल है, जिनकी कीमतें आसमान छू रही है.

लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश महासचिव शबाना खण्डेलवाल ने सभी महिलाओं को ब्लॉक से लेकर बूथ तक संगठन को मजबूत बनाने का आवाहन किया. आगामी 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में ‘ भाजपा से भारत बचाओ’ महारैली में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आवाहन किया. बैठक के बाद महासचिव शबाना खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार पर निशाना साधा. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी इशारों-इशारों में प्रहार किया.

महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने की बैठक.

प्रेस कांन्फ्रेंस में प्रदेश महासचिव ने कहा

  • आगामी 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान में कांग्रेस 'भाजपा से भारत को बचाओ' रैली आयोजित करेगी.
  • हमारा मकसद लोगों को जागृत करना है.
  • लोगों के पास रोजगार नहीं है.
  • हमारा मुद्दा देश का विकास है.
  • आगरा का नाम अग्रवन करने की योगी सरकार को क्या जरूरत है
  • जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है.
  • आप कहते हो जीडीपी बढ़ रही है, हम भी कहते हैं.
  • हमारी नजर में जीडीपी का मतलब जी का गैस, डी का मतलब डीजल और पी का मतलब पेट्रोल है, जिनकी कीमतें आसमान छू रही है.
Intro:14 को रामलीला मैदान में भाजपा से भारत बचाओ रैली आयोजित करेगी कांग्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की मध्य एवं दक्षिण जोन की पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी शबाना खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
महिला कांग्रेस की प्रभारी प्रदेश कांग्रेस की महासचिव शबाना खण्डेलवाल ने सभी महिलाओं को ब्लाक से लेकर बूथ तक संगठन को मजबूत बनाने का आवाहन किया और आगामी 14 दिसम्बर को नई दिल्ली में ‘‘भारत बचाओ’’ महारैली में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन किया। बैठक के बाद महासचिव शबाना खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और यूपी के योगी सरकार पर निशाना साधा, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी इशारों इशारों में प्रहार किया।




Body:उन्होंने कहा कि आगामी 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान में 'भाजपा से भारत को बचाओ' विशाल रैली होगी, भव्य रैली का आगाज करने जा रहे हैं। जो होता रहा अब उसमें बदलाव करना है और अब तेजी से काम करना है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए शबाना खंडेलवाल ने कहा कि हमारे सामने एक ऐसा झूठ का मुखौटा पहने हुए खड़ा हुआ है बंदा जो नित नए प्रलोभन देता है। लोगों को गुमराह करता है। लोगों से उसने कभी न पूरे न करने वाले ऐसे वादे किए हैं उनसे हमें लोगों को जगाना है। हमारा एजेंडा हमारा मकसद यह है कि हम लोगों को जागृत करें। लोगों को बताएं। आज रोजगार लोगों के पास नहीं है, किसान आत्महत्या कर रहा है ,बेटियां सुरक्षित नहीं है। हमारी सरकार क्या कर रही है मंदिर-मस्जिद गाय- गोबर हिंदू-मुस्लिम, हम इसमें बैठे हुए हैं। हमारा मुद्दा है हमारे देश का विकास, हमारी बच्चियों की सुरक्षा, हमारे किसानों को जो वह चाहते हैं उचित मुआवजा। हमारे जो युवा बेरोजगार हैं उनको रोजगार। उत्तर प्रदेश के योगी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी उत्तर प्रदेश सरकार क्या कर रही है, नाम बदलने में व्यस्त है। एक तरफ मायावती जी को आप गाली दे रहे थे। आप क्या कर रहे हो आप भी तो वही करने जा रहे हैं। आपने पहले प्रयागराज किया, अब आगरा का नाम बदलकर अग्रवन करने जा रहे।  क्यों कर रहे हैं आप, किस को जरूरत है, कौन चाहता है कि नाम बदले जाएं। उससे किसका फायदा होगा। क्या बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, क्या महिलाओं की बच्चियों की इज्जत सुरक्षित हो जाएगी, क्या किसान आत्महत्या करना छोड़ देगा? सिर्फ अरबों खरबों रुपए का नुकसान होगा।




Conclusion:कांग्रेस की महिला नेता शबाना ने कहा कि आप कहते हो जीडीपी बढ़ रही है, हम भी कहते हैं। हमारी नजर में जीडीपी का मतलब है। जी का गैस, डी का मतलब डीजल और पी का मतलब पेट्रोल। जो आसमान छू रहे। हमने पहले भी कहा था योगी बाबा जाग जाइए। लोगों के काम आना शुरू करिए। लोगों के काम आइए। लोग आपकी तरफ देख रहे हैं। जो प्रलोभन जो कमिटमेंट करके आप उत्तर प्रदेश में आए हिंदुस्तान पर बैठे हुए राज कर रहे हैं उसके लिए आप क्या कर रहे हैं? कुछ नहीं कर रहे। जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। 

आज की बैठक में प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सहप्रभारी नन्दिता हुड्डा, विद्या नेगी, मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चैधरी, दक्षिण जोन की अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, सुशीला शर्मा, शालिनी सिंह, गजाला सिद्दीकी, कमला सिसौदिया, दीपिका कपूर, शबनम समेत तमाम महिला पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहीं।  


अखिल पांडेय, लखनऊ, 93368 64896
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.