ETV Bharat / state

सीएम योगी ने दीपावली की प्रदेशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं

author img

By

Published : Oct 23, 2022, 1:56 PM IST

सीएम योगी ने दीपावली की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं. कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है.

etv bharat
सीएम योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. साथ ही प्रदेशवासियों की प्रभु श्रीराम से सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की है. बता दें कि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी दीपावली की प्रदेश वासियों को बधाई शुभकामनाएं दी है.

  • महान सनातन संस्कृति की रंगोली, 'दीपोत्सव' भारतीय दर्शन, आध्यात्मिकता और राष्ट्रीय आस्था का ऐसा प्रकाशमयी शृंगार है, जो जन-जन को हर प्रकार के अंधकार से लड़ने की प्रेरणा प्रदान करता है।

    यह 'दीपोत्सव' मानवीय मूल्यों के उत्थान का जनोत्सव है। सद्भाव और समता के भाव का संगम है।🪔 pic.twitter.com/3Eb4ePghQX

    — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 22, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजाकर इस पर्व को मनाया गाय था.

  • आप सभी देश एवं प्रदेशवासियों को छोटी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।#HappyDiwali #Deepawali pic.twitter.com/xEHDifQRL4

    — Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 23, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है. राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को दीपोत्सव के आयोजन के माध्यम से पुनर्प्रतिष्ठित कर सम्पूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है. इसके अलावा सीएम ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए दीपावली का पर्व मनाने की अपील की है. इसके अलावा

यह भी पढ़ें- लिव इन रिलेशनशिप: शादी का झांसा देकर 10 साल तक करता रहा दुष्कर्म, अब गया जेल

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.