लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां का आज जन्मदिन है. आज वे 72 साल के हो गए हैं. शायद ऐसा पहली बार हो रहा होगा जब अपने जन्मदिन के मौके पर जेल में हैं. उनके जन्मदिवस के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनोखे अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.अखिलेश ने अपने ट्विटर अकाउंट आजम खां के साथ एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ ही पूर्व सीएम ने बधाई संदेश के साथ 2 पंक्तियां भी लिखी हैं. समाजवादी पार्टी ने भी ट्वीट के जरिए पार्टी नेता आजम खां को शुभकामनाएं दी हैं.
-
झूठ के कितने जाल बिछा लो
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 14, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
सच तो फिर भी आज़ाद रहेगा
समाजवाद की मज़बूत दीवार व संघर्षों की मशाल वरिष्ठ सपा नेता सांसद श्री आज़म खां जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं! pic.twitter.com/trYmtB44rS
">झूठ के कितने जाल बिछा लो
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 14, 2020
सच तो फिर भी आज़ाद रहेगा
समाजवाद की मज़बूत दीवार व संघर्षों की मशाल वरिष्ठ सपा नेता सांसद श्री आज़म खां जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं! pic.twitter.com/trYmtB44rSझूठ के कितने जाल बिछा लो
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 14, 2020
सच तो फिर भी आज़ाद रहेगा
समाजवाद की मज़बूत दीवार व संघर्षों की मशाल वरिष्ठ सपा नेता सांसद श्री आज़म खां जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं! pic.twitter.com/trYmtB44rS
यह भी पढ़ें- आजम खान के करीबी पूर्व सीओ आले हसन गिरफ्तार
पार्टी की तरफ से मिलीं शुभकामनाएं
सपा मुखिया के अलावा पार्टी की तरफ से भी ट्वीट कर आजम खां को जन्मदिन की बधाई दी गई. पार्टी के ट्विटर अकाउंट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और सांसद आजम खां की एक फोटो शेयर की गई है. इस फोटो के साथ लिखा है 'समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर से सांसद आजम खां साहब को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके मंगलमय जीवन की कामना. अहंकारी सत्ता ने आपको झूठे मुकदमों में फंसा जेल में कैद कर रखा है. हमें विश्वास है न्यायालय से न्याय मिलेगा और आप जल्द हमारे बीच होंगे.
-
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर से सांसद श्री आज़म खां साहब को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ और आपके मंगलमय जीवन की कामना!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 14, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
अहंकारी सत्ता ने आपको झूठे मुकदमों में फंसा जेल में कैद कर रखा है। हमें विश्वास है न्यायलय से न्याय मिलेगा और आप जल्द हमारे बीच होंगे। pic.twitter.com/zIyeiVxgUV
">समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर से सांसद श्री आज़म खां साहब को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ और आपके मंगलमय जीवन की कामना!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 14, 2020
अहंकारी सत्ता ने आपको झूठे मुकदमों में फंसा जेल में कैद कर रखा है। हमें विश्वास है न्यायलय से न्याय मिलेगा और आप जल्द हमारे बीच होंगे। pic.twitter.com/zIyeiVxgUVसमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर से सांसद श्री आज़म खां साहब को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ और आपके मंगलमय जीवन की कामना!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) August 14, 2020
अहंकारी सत्ता ने आपको झूठे मुकदमों में फंसा जेल में कैद कर रखा है। हमें विश्वास है न्यायलय से न्याय मिलेगा और आप जल्द हमारे बीच होंगे। pic.twitter.com/zIyeiVxgUV
बता दें कि किसानों की जमीन जबरन हथियाने से लेकर किताब चोरी तक के कई मुकदमों के आरोपी आजम खां इस वक्त सीतापुर की जेल में बंद हैं. 14 अगस्त को उनका जन्मदिन होता है. इस बार आजम खां जेल के अंदर बंद हैं. लिहाजा, वे अपना जन्मदिन भी नहीं बना पा रहे हैं. उनके जन्मदिन के अवसर पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें शायराना अंदाज में बधाई दी.