ETV Bharat / state

लखीमपुर खीरी में बोलीं प्रियंका, प्रदेश में गुंडाराज की प्रधानमंत्री करते हैं तारीफ

author img

By

Published : Jul 17, 2021, 8:05 AM IST

Updated : Jul 17, 2021, 2:30 PM IST

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश में हैं. आज वह लखनऊ से लखीमपुर खीरी पहुंची हैं. यहां वह परसगवां ब्लॉक की उन महिलाओं से मुलाकात कर रही हैं, जिनके साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अभद्रता की खबरें सामने आई थी.

लखीमपुर खीरी में प्रियंका गांधी
लखीमपुर खीरी में प्रियंका गांधी

लखीमपुर खीरीः अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश सियासी जमीन तलाश रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज सुबह लखीमपुर खीरी के पहुंची हैं. प्रियंका के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्र भी मौजूद हैं. यहां प्रियंका परसगवां ब्लॉक के उन महिलाओं से मुलाकात कर रही हैं, जिनके साथ पंचायत चुनाव के दौरान अभद्रता की गई थी. जिले के सेमरा घाट पर दोनों पीड़ित महिलाओं का घर है. प्रियंका के दौरे को देखते हुए पीड़ित महिलाओं के घर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.

प्रियंका गांधी यहां पीड़ित महिला ऋतु सिंह और प्रस्तावक रहीं आरती यादव से मुलाकात कर रही हैं. उधर प्रियंका गांधी के साथ पहुंचे कांग्रेसियों को घर के बाहर रोक गिया गया. जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.

पीड़ित महिलाओं से मुलाकात के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में गुंडाराज का आरोप लगाते हुए योगी सरकार पर करारा हमला किया. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला. प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या कोई मारपीट करके दस गुंडों को लेकर चुनाव जीत सकता है. क्या ये है हमारा लोकतंत्र है, क्या आप ये चाहते हैं कि लोकतंत्र के देश में इस तरह धज्जियां उड़ाई जाएं. देश के प्रधानमंत्री इस व्यवस्था पर बधाई दे रहे हैं.

प्रियंका गांधी ने कहा कि एक महिला का नामांकन छीना गया. उनके साथ उनका छोटा बच्चा था. उनके साथ इस तरह अत्याचार हुआ है. किसी ने महिला को नहीं बचाया. जिस सीओ ने उनको बचाने की कोशिश की उसको सस्पेंड कर दिया पर इसके पीछे कौन था उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. प्रसाशन मौन है. चुनाव में छोटी सी बात होती है, जब कहीं गड़बड़ी होती है तो उस जगह का चुनाव रद्द हो जाता है, लेकिन लखीमपुरखीरी के इस ब्लॉक का चुनाव भी रद्द नहीं हुआ. प्रियंका ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ऐसे ही होगा सब. क्या इन्हें चुनाव लड़ने का हक नहीं. महिला क्या चुनाव नहीं लड़ सकती.

प्रियंका गांधी ने कहा कि सबका वीडियो हैं, सब दिख रहा महिला के कपड़े फाड़े जा रहे, अभद्रता होती रही सब खड़े हैं ये सब होता देख रहे हैं. लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जाती हैं और देश के प्रधानमंत्री सरकार को बधाई देते हैं तारीफ करते हैं. क्या हमें ऐसा लोकतंत्र चाहिए? प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी के हर जिले में कुछ न कुछ हुआ. कहीं बम फूटे, कहीं मारपीट हुई, कहीं महिलाओं पर अत्याचार हुआ.

प्रियंका गांधी के सपा प्रत्याशी से मिलने के सवाल पर प्रियंका बोलीं कि ये एक महिला हैं मेरी बहन है. ये उत्तर प्रदेश की एक एक महिला हैं, भारत देश की एक एक महिला हैं. इसलिए इस बहन के साथ खड़ी हूं. प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने अपनी बहन से कहा है तुम एक दिन नामांकन भरोगी, चुनाव लड़ोगी और जीतोगी. ये लोकतंत्र की लड़ाई है. महिलाओं का आरक्षण क्यों दिया गया है लोकतंत्र में. ये स्थिति बन गई है कि महिला नामांकन भरने जाए तो उसकी पिटाई करके उसे भगा दें. मैं मांग करती हूं कि ये चुनाव रद्द हो. इस चुनाव में चाहें कोई हाईप्रोफाइल हो या लो प्रोफ़ाइल चुनाव रद्द होने चाहिए.

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी राजधानी लखनऊ पहुंची. प्रियंका गांधी करीब सवा 4 घंटे यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर रहीं और पार्टी नेताओं के साथ सियासी मंथन और चुनावी शंखनाद भी किया. पार्टी नेताओं को संगठन मजबूती को लेकर जहां उन्होंने चुनावी मंत्र दिया, वहीं योगी सरकार को सत्ता से बेदखल करने पर भी रणनीतिक चर्चा की. प्रियंका गांधी ने पदाधिकारियों व तमाम जिलों से आए प्रमुख पदाधिकारी व जिलाध्यक्षों को संगठन मजबूती का मंत्र दिया.

पढ़ें- प्रियंका गांधी ने किया शंखनाद, 'मौन क्रांति' से योगी सरकार को करेंगी बेदखल: विश्व विजय

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं के लिए मंत्र दिया है, जो गांव-गांव जाकर बूथ स्तर तक जाकर सबको परिवार की तरह जोड़ना है और इस सरकार से निर्णायक लड़ाई का आगाज आज उन्होंने किया है. कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया है. 24 घंटे काम करना है और उत्तर प्रदेश में सरकार बनानी है.

कांग्रेस पार्टी के संगठन तंत्र को किस प्रकार से मजबूत करना है, इस सवाल पर प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय ने ईटीवी भारत को बताया कि हम सब लोग उत्तर प्रदेश के अंदर यह कह सकते हैं कि विपक्षी दलों में सबसे ज्यादा न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस का संगठन खड़ा करने का काम किया है. ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग हमने पूरी की है. अब हम न्याय पंचायतों की ट्रेनिंग पूरी करने जा रहे हैं और ब्लॉक कांग्रेस के जो हमारे अध्यक्ष हैं, उनकी भी हम ट्रेनिंग करेंगे. एक संगठन के तौर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रियंका गांधी के निर्देश पर विपक्षी दलों में एक सशक्त संगठन एक प्रभावी संगठन कांग्रेस पार्टी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. हम न्याय पंचायत तक अपना संगठन खड़ा कर चुके हैं. उनकी कमेटी को ट्रेनिंग करने जा रहे हैं.

Last Updated : Jul 17, 2021, 2:30 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.