ETV Bharat / state

जानें कैसा रहा इत्र नगरी से दिल्ली BJP प्रदेश अध्यक्ष तक आदेश गुप्ता का सफर - adesh gupta political career

भाजपा हाईकमान ने आदेश गुप्ता को दिल्ली का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. दिल्ली के सियासी गलियारे में अपनी धाक जमाने वाले आदेश गुप्ता यूपी के कन्नौज के कस्बा गुरसहायगंज स्थित मोहल्ला शास्त्री नगर के रहने वाले हैं. उनके दिल्ली भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर इत्र नगरी कन्नौज में जश्न का माहौल है. उनके पैतृक आवास पर माता-पिता और भाइयों में खुशी का माहौल बना हुआ है.

kannauj news
मनोज तिवारी को हटाकर आदेश गुप्ता को दी गई दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी.
author img

By

Published : Jun 3, 2020, 1:42 PM IST

कन्नौजः जिले के गुरसहायगंज कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर के रहने वाले आदेश गुप्ता को दिल्ली का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आदेश गुप्ता की ताजपोशी होने से इत्र नगरी में जश्न का माहौल है. उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

मनोज तिवारी को हटाकर आदेश गुप्ता को दी गई दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी.

1994 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री बने
आदेश गुप्ता के बचपन की पढ़ाई प्राथमिक पाठशाला में हुई, जिसके बाद जूनियर हाईस्कूल और फिर नगर के मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में शिक्षा ग्रहण की. इसी दौरान आदेश गुप्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे. सन 1994 में फर्रुखाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला संगठन मंत्री के पद पर जिम्मेदारी संभाली. इस संगठन में सक्रियता के साथ वर्ष 2008 में दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने एक कुशल राजनीति की शुरुआत की.

2010 में भाजयुमो के बने राष्ट्रीय मंत्री
आदेश गुप्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा से राजनीतिक कैरियर की शुरुआत में ही 2010 में भाजयुमो का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया. दिल्ली के पटेल नगर से 2017 में पार्षद का चुनाव लड़कर जीत हासिल की. 2018 में उनको पार्टी ने उत्तरी दिल्ली का महापौर बनाया, जो उनके लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि साबित हुई. इस दौरान वह एक वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी को मजबूती दिलाने के काम में लग गए. उनकी इसी कार्यकुशलता को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आदेश गुप्ता को दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है.

दिल्ली तक का राजनीतिक सफर

  • आदेश गुप्ता को 1989 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक नगर प्रमुख मनाया गया.
  • 1992 में फर्रुखाबाद जिला प्रमुख बनाए गए.
  • 1993 में विभाग प्रमुख इटावा का दायित्व निभाया.
  • 1995 में प्रदेश मंत्री आगरा केंद्र के रहे.
  • 1997 में अपने कामकाज के सिलसिले में वह दिल्ली पहुंच गए.
  • 2004 में भाजपा की राजनीति में सक्रिय भागीदारी की भूमिका निभाई.
  • 2005 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यालय मंत्री बनाए गए.
  • 2006 में उन्हें राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया.
  • 2017 में वेस्ट पटेल नगर दिल्ली से पार्षद का चुनाव लड़कर जीत हासिल की.
  • 2018 में उत्तरी दिल्ली के महापौर बनाए गए और 2020 वर्तमान समय में वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चुने गए हैं.

पैतृक घर में रह रहा उनका परिवार
आदेश गुप्ता भले ही दिल्ली में रहने लगे हों, लेकिन उनके पैतृक घर की यादें उनसे कभी दूर नहीं रहीं. उनके पिता शंभू दयाल गुप्ता और मां उर्मिला देवी के साथ आदेश गुप्ता के दो छोटे भाई धर्मेंद्र और देवेंद्र यहीं रह कर जीवन यापन कर रहे हैं. इसके साथ उनके चचेरे भाई अतुल गुप्ता व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी हैं. सबसे छोटे भाई देवेंद्र देव धर्म कांटा का कार्य देखते हैं और दूसरे भाई धर्मेंद्र घर के बाहर ही मेडिकल स्टोर चला रहे हैं.

आदेश के छोटे भाई देवेंद्र देव ने बताया कि आदेश गुप्ता ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. पार्टी ने उनकी सक्रियता को देखते हुए उनको भाजपा जिला महामंत्री करोल बाग मनोनीत कर दिया था, जिसके बाद आदेश गुप्ता का राजनीतिक करियर बढ़ता ही चला गया और वर्ष 2017 में पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद चुने गए. अब दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनकर जिस प्रकार से देश की राजधानी में उन्होंने नगर और जनपद का गौरव बढ़ाया है, उससे परिवार के साथ-साथ पूरा जिला खुशियां मना रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.