कन्नौज: अखिल भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर गुरुवार को जिले भर में जन जागरण अभियान चलाया गया, जिसमें उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सहित कई व्यापारियों ने नगर में जन जागरण जुलूस निकालकर जनता और व्यापारियों को पॉलीथिन और प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए जागरूक किया.
पॉलीथिन बंदी के लिए जन जागरण अभियान
- जिले में उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अगुआई में यह अभियान चलाया गया.
- जिले के व्यापरियों ने एकजुट होकर प्लास्टिक, थर्माकोल और पॉलीथिन बंदी को लेकर जन जागरण अभियान चलाया.
- अभियान में जनता और व्यापरियों से अपील की गई कि वह इसका प्रयोग न करें और दूसरों को भी उपयोग करने से रोकें.
पॉलीथिन बंदी के लिए नगर वासियों और व्यापारियों से आग्रह
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देशानुसार सभी लोग जन जागरण अभियान चला रहे हैं, जिसमें व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारी व व्यापारी इस जन जागरण अभियान में सम्मिलित हैं. हम सभी लोग जनता से और नगर वासियों और व्यापारियों से प्लास्टिक और पॉलीथिन के कैरी बैग न इस्तेमाल करने के लिए आग्रह कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:- कन्नौजः चुनाव आयोग द्वारा चल रहा है मतदाता सत्यापन का कार्य
मोदी जी के आह्वान को धरातल पर लाने का एक प्रयास कर रहे हैं, जब तक प्लास्टिक और पॉलीथिन के कैरी बैग का प्रयोग होगा, तब तक यह अभियान अनवरत जारी रहेगा.
अनिल कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मण्डल कन्नौज