हरदोई: जिले में बालिका सुरक्षा कार्यक्रम 'कवच' को सफल बनाने वालों को सम्मानित किया गया. इस अभियान में स्कूलों में जाकर हजारों बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये जिसमें महिला हेल्प लाइन नंबरों के साथ साथ उन्हें गुड टच बैड टच के बारे में विस्तार से बताया गया. इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेसिक शिक्षा, महिला कल्याण विभाग,और पुलिस विभाग के सदस्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
- बालिका सुरक्षा कार्यक्रम को सफल बनाने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित.
- अभियान में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग के अधीक्षकों को किया गया सम्मानित.
- अभियान के तहत हजारों की संख्या में बालिकाओं को सिखाये गये आत्मरक्षा के गुर.
- बेसिक शिक्षा, महिला कल्याण विभाग,और पुलिस विभाग को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित.
एक महीने का कवच कार्यक्रम चलाया गया. माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश से पूरे जनपद में नारी सशक्तीकरण का चलाया जा रहा था. आज उस अभियान का समापन किया और उन शिक्षकों, पुलिस अफसरों को सम्मनित भी किया जिन्होंने पूरे अभियान में स्कूलों में जा जाकर बालिकाओं को जागरुक किया, नारी सशक्तीकरण की बातें की और हमारे हेल्प लाइन नंबर के बारे बताया है.
-पुलकित खरे, जिलाधिकारी, हरदोई