ETV Bharat / state

चित्रकूट पहुंची प्रियंका वाड्रा, महिलाओं संग कर रही संवाद

author img

By

Published : Nov 17, 2021, 2:23 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा आज चित्रकूट पहुंच रही हैं, जहां वह कार्यक्रम 'मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं' स्लोगन के साथ चित्रकूट के रामघाट में महिलाओं से संवाद करेंगी. उनके पहुंचने से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने मौके पर पहुंच कर कार्यक्रम व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

महिलाओं संग कर रही संवाद
महिलाओं संग कर रही संवाद

चित्रकूट: कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा आज चित्रकूट पहुंच रही हैं, जहां वह कार्यक्रम 'मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं' स्लोगन के साथ चित्रकूट के रामघाट में महिलाओं से संवाद करेंगी. उनके पहुंचने से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने मौके पर पहुंच कर कार्यक्रम व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी का आज चित्रकूट दौरा है. जहां पहुंचकर भगवान के शिव मंदिर में दर्शन करेंगी. दर्शन के बाद प्रिंयका रामघाट मंदाकिनी तट पर महिलाओं से संवाद करेंगी. रामघाट पर होने वाले इस संवाद कार्यक्रम को 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नाम दिया गया है.

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की हैं. कांग्रेस ने महिलाओं की विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी का वादा किया है. बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारा भी दिया था.

यह भी पढ़ें- वाराणसी में 'बैलून फेस्टिवल' की शुरूआत, देव दीपावली पर आकाश से दिखेगी अलौकिक छटा

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने बताया कि कांग्रेस महिलाओं की भागीदारी को लेकर काफी सजग है. जगह-जगह ऐसे कार्यक्रमों के तहत महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात की जा रही है. इसी के क्रम में आज चित्रकूट के रामघाट में 40 महिलाओं से प्रियंका गांधी का संवाद होना है.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.