ETV Bharat / state

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार दे रही जोर: सुषमा सिंह

author img

By

Published : Mar 11, 2021, 1:07 PM IST

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुषमा सिंह गुरुवार को बरेली पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने समाजकल्याण विभाग समेत जिले के अन्य अफसरों संग बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार दे रही जोर

बरेली: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुषमा सिंह गुरुवार को बरेली पहुंचीं. यहां उन्होंने मंगलवार को समाजकल्याण विभाग समेत जिले के अन्य अफसरों संग महिलाओं से सम्बंधित घटनाओं के बारे में जानकारी ली औ आवश्यक दिशानिर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है. राज्य महिला आयोग की सदस्य सुषमा सिंह ने मंगलवार को जिले में महिलाओं से जुड़े आपराधिक मामलों को लेकर अफसरों संग एक समीक्षा बैठक की. इतना ही नहीं इस मौके पर उन्होंने कुछ महिलाओं से भी मुलाकात की.

नारी चौपाल कार्यक्रम में शरीक हुईं प्रदेश महिला आयोग सदस्य
बरेली में नारी चौपाल कार्यक्रम के तहत बरेली पहुंचकर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं का दर्द जाना व महिलाओं को वर्तमान समय में कैसे रहना चाहिए इस बारे में भी प्रशिक्षित किया. उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वतंत्रता से जीने के लिए उनको सशक्त होना जरूरी है. साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं को अपने हक के लिए समाज मे जागरूक होना अति आवश्यक है. आए दिन होते अत्याचारों के लिए अब खुद ही लड़ना है.

इसे भी पढ़ें-धरने के लिए किराए पर बुलाई गई थीं महिलाएं, बिना रुपये दिए रफूचक्कर हुए आयोजक

अफसरों को चेताया सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता को दें
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि सरकार की तरफ से से दी जाने वाली हर एक सुविधा के बारे में जानकारी बहुत ही जरूरी है. स्वावलंबी होने से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा. महिलाओं को आत्म स्वावलंबन व आर्थिक स्वावलंबी होना जरूरी है. जब तक महिलाएं सरकारी योजनाओं को नही जानेंगी तब तक उनका उत्थान होना संभव नहीं है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.