ETV Bharat / state

दुस्साहस: बरेली में महिला होमगार्ड को बीच सड़क पर जिंदा जलाया - baradari police station area of ​​bareilly

जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में एक महिला होमगार्ड को ड्यूटी पर जाते समय बीच सड़क पर जिंदा जला दिया गया. महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. महिला ने अपने दामाद पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है.

महिला होमगार्ड की हालत नाजुक.
author img

By

Published : Jun 10, 2019, 9:37 AM IST

बरेली: जिले में ड्यूटी पर जा रही महिला होमगार्ड पर दबंगों ने बीच सड़क पर केरोसिन तेल डालकर जिंदा जला दिया. आनन-फानन में महिला होमगार्ड को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला ने अपने दामाद पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है. घटना के बाद से आरोपी दामाद और उसकी मां फरार है.

महिला होमगार्ड को जिंदा जलाया.

क्या है पूरा मामला

  • महिला होमगार्ड कांति देवी बरेली कॉलेज में ड्यूटी के लिए जा रही थीं, तभी बारादरी थाना क्षेत्र में पागलखाने के पास एक महिला और पुरुष ने उसे घेर लिया.
  • दोनों ने महिला होमगार्ड के ऊपर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी.
  • महिला के चीखने पर उसे फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने की वजह से वहां से निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.
  • महिला के भतीजे दीपक ने बताया कि महिला होमगार्ड के मकान पर उसके दामाद की बुरी नियत है और वह उस पर कब्जा करना चाहता है.
  • महिला का भी यही आरोप है कि उसे उसके दामाद ने जलाया है.
  • वहीं महिला होमगार्ड के कलम बंद बयान लेने पहुंचे मजिस्ट्रेट आशुतोष गुप्ता का कहना है कि उन्होंने महिला के बयान ले लिए हैं.

महिला को सड़क पर सुनसान इलाके में केरोसिन डालकर जिंदा जलाया गया है. उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

-अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी, बरेली

Intro:यूपी में इन दिनों जंगलराज कायम है। बरेली में ड्यूटी पर जा रही महिला होमगार्ड पर दबंगों ने बीच सड़क पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। महिला होमगार्ड को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला होमगार्ड ने अपने दामाद पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है।आरोपी दामाद और उसकी माँ फरार है।

Body:अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती यह महिला होमगार्ड कांति देवी है। कांति देवी बरेली कॉलेज में ड्यूटी के लिए जा रही थी तभी बारादरी थाना क्षेत्र में पागल खाने के पास एक महिला और पुरुष ने उसे घेर लिया और फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला की चीखने चिल्लाने पर वहां से निकल रही चीता मोबाइल की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने की वजह से उसे वहां से निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
वहीं महिला के भतीजे दीपक ने बताया कि महिला होमगार्ड के मकान पर उसके दामाद की बुरी नियत है और वह उस पर कब्जा करना चाहता है।जिस वजह से उसने उसे जिंदा जला दिया। वहीं महिला का भी यही आरोप है कि उसे उसके दामाद ने जलाया है। वहीं महिला होमगार्ड के कलम बंद बयान लेने पहुंचे मजिस्ट्रेट आशुतोष गुप्ता का कहना है कि उन्होंने महिला के बयान ले लिए हैं। जो गोपनीय होते हैं।
वहीं एसपी सिटी अभिनंदन सिंह का कहना है कि महिला को सड़क पर सुनसान इलाके में केरोसिन डालकर जिंदा जलाया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है उनका कहना है कि जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Conclusion:बीच सड़क पर महिला होमगार्ड को जिंदा जलाने की वारदात से यह बात साबित हो जाती है कि यूपी में अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। जिस वजह से लगातार महिला अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। कहीं बच्ची की हत्या हो रही है तो कहीं बच्ची से दुष्कर्म तो कहीं महिला को जिंदा जला दिया जाता है। ऐसे में जरूरत है सीएम योगी को अफसरों पर शिकंजा कसने की ताकि बढ़ती वारदातों को रोका जा सके और लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें।

बाइट...दीपक,महिला होमगार्ड का भतीजा
बाइट--अभिननदं सिंह,एसपी सिटी
बाइट..आशुतोष गुप्ता,मजिस्ट्रेट

feed in ftp
slug...mahila homegard ko jinda jalaya
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.