बहराइच: जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे. लेकिन जिला प्रशासन ने तिरंगा यात्रा पर रोक लगा दी. तिरंगा यात्रा ठाकुर हुकुम सिंह पीजी कॉलेज से निकाली जानी थी.
एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर तिरंगा यात्रा निकाली.
- तिरंगा यात्रा ठाकुर हुकुम सिंह पीजी कॉलेज से निकाली जानी थी, जिसमें सैकड़ों छात्र शामिल थे.
- जिला प्रशासन ने तिरंगा यात्रा पर रोक लगा दी और यात्रा को कॉलेज गेट से आगे नहीं बढ़ने दिया.
- प्रशासन के इस रवैया से एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है.
- यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला संयोजक विवेक प्रताप सिंह, विभाग संयोजक आदर्श शुक्ला, शुभम श्रीवास्तव शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें-बहराईच: नहीं थम रहा वाहनों के अवैध संचालन, प्राइवेट बस संचालक आक्रोशित
जिला प्रशासन ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती पर निकाली जा रही शोभा यात्रा को रोका है. यह कर के भारत के क्रांतिकारी और महापुरुषों के विचार पर रोक लगाने का कार्य किया है. शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा निकाल रहे थे, जिसे प्रशासन ने रोककर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है. वह यात्रा अवश्य निकालेंगे. महापुरुषों की वैचारिक यात्रा बंद नहीं होगी.
- नेहा खान, एबीवीपी