ETV Bharat / state

अयोध्या: पीएम मोदी के जन्मदिन पर रामलला को भेंट की गई विशेष पोशाक, शुरू हुआ महा अनुष्ठान - अनुष्ठानकर्ता पंडित कल्कि राम

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रामलला को विशेष पोशाक भेंट की गई. इस मौके पर रामादल ट्रस्ट की तरफ से आदित्य हृदय स्तोत्र का महा अनुष्ठान किया जा रहा है.

ritual performed by ramadal trust in ayodhya
पीएम मोदी के जन्मदिन पर अयोध्या में महा अनुष्ठान.
author img

By

Published : Sep 17, 2020, 3:00 PM IST

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है. इस मौके पर रामनगरी में साधु-संत और वैदिक विद्वान धार्मिक अनुष्ठान के जरिए उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं. रामादल ट्रस्ट द्वारा बीते 6 वर्षों से किए जा रहे अनवरत अनुष्ठान की कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के मौके पर आदित्य हृदय स्तोत्र का एक महा अनुष्ठान शुरू किया गया है, जो अपने आप में बेहद प्रभावशाली और अमोघ है. अनुष्ठानकर्ता पंडित कल्कि राम ने बताया कि यह अनुष्ठान भगवान राम ने भी किया था.

रामादल ट्रस्ट की तरफ से किया जा रहा महा अनुष्ठान.

रामादल ट्रस्ट द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सुबह 7 बजकर 36 मिनट पर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास के माध्यम से भगवान रामलला को नई पोशाक भेंट की गई है और विशेष रूप से यज्ञ आहूति कर्म शुरू किया गया है.

अनुष्ठानकर्ता पंडित कल्कि राम ने बताया कि इस अनुष्ठान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने के लिए अमोघ मृत्यु संजीवनी महामंत्र का जाप और आदित्य हृदय स्तोत्र का कमल पुष्पों से विशेष आहुति देकर अनुष्ठान किया जा रहा है. इस अनुष्ठान के पीछे एक कारण यह भी है कि हमारे देश की सेना इस समय चीन के सामने युद्ध की स्थिति में खड़ी है. इसलिए हर देशवासी का यह कर्तव्य है कि हम अपनी आध्यात्मिक शक्तियों का आह्वान करें.

पंडित कल्कि राम ने बताया कि जिस प्रकार त्रेतायुग में भगवान राम ने लंका विजय से पूर्व अपनी आध्यात्मिक शक्ति का आह्वान किया था और लंका पर विजय पताका फहराई दी थी, उसी प्रकार से हम सभी को अपने आध्यात्मिक शक्ति का आह्वान कर देश की सुरक्षा में अपने कर्तव्य को निभाना चाहिए. इसी कड़ी में अयोध्या में आज यह विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बाबरी विध्वंस मामला: आरोपी संतोष दुबे बोले- मृत्युदंड भी स्वीकार, मैंने ही गिराया था विवादित ढांचा

बताते चलें कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अयोध्या में कोई विशेष कार्यक्रम पार्टी की जिला इकाई या पीएम मोदी के समर्थकों द्वारा आयोजित नहीं किया गया है, लेकिन पीएम मोदी के समर्थक साधु-संत आध्यात्मिक अनुष्ठान कर उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.