ETV Bharat / city

यमुना में नहाने गए 3 किशोर डूबे, दो बचाए गए, एक की मौत

कोयला अलीपुर गांव के नजदीक यमुना नदी में तीन किशोर डूबने लगे. जिनमें से दो को ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन एक किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई.

author img

By

Published : Jun 5, 2022, 4:02 PM IST

etv bharat
एक किशोर की मौत

मथुरा: जनपद के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोयला अलीपुर गांव के नजदीक यमुना में नहाने के लिए आए 4 किशोरों में से तीन किशोर डूब गए. जिनमें दो किशोरों को बचा लिया गया. वहीं, एक किशोर गहरे पानी में समा गया. जिसे कई घंटों की मशक्कत के बाद यमुना से बाहर निकाला गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई.

क्या है पूरा मामला

हाईवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गिरिराज वाटिका के रहने वाले चार दोस्त रमणरेती दर्शन करने के लिए गए थे. दर्शन करने के बाद कोयला अलीपुर गांव के नजदीक यमुना में नहाने के लिए चले गए. नाव में घूमते वक्त नाविक द्वारा किशोरों से यमुना में छलांग लगाने के लिए काफी मना किया गया. नाविक ने किशोरों को बताया कि गहरा पानी है. इसके बावजूद भी चार दोस्तों में से तीन दोस्तों ने यमुना में छलांग लगा दी और डूबने लगे.

यमुना में नहाने गए 3 किशोर डूबे

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने तीनों किशोरों को यमुना में डूबने से बचाने का प्रयास किया. लेकिन, एक किशोर गहरे पानी में चला गया. जिसे घंटों कड़ी मशक्कत के बाद यमुना से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक किशोर का नाम छीतो पुत्र दर्शन सिंह निवासी गिरिराज वाटिका बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-नवविवाहिता ने पंखे से लटकर दी जान, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी मुकेश ने बताया कि गिरिराज वाटिका के रहने वाले चार दोस्त रमणरेती दर्शन करने के लिए आए थे. इस दौरान वह यमुना में नहाने के लिए आ गए. यमुना में नहाते वक्त चार दोस्तों में से तीन दोस्त यमुना में डूबने लगे. शोर शराबा सुनकर हमारे द्वारा उन्हें बचाने का प्रयास किया गया. जिसमें से दो किशोरों को तो बचा लिया गया. लेकिन एक किशोर गहरे पानी में चला गया. जिसे 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यमुना से बाहर निकाला गया. जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई.
ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.