ETV Bharat / city

भाजपा के नए अध्यक्ष के आने के बाद शुरू होगा सदस्यता अभियान, यह होंगी तैयारियां

author img

By

Published : Aug 27, 2022, 5:01 PM IST

नया प्रदेश अध्यक्ष आने के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर देगी. जिसमें सबसे पहले सदस्यता अभियान शुरू होगा. फिर पौने दो लाख बूथों पर 21 सदस्य कमेटियां बनाई जाएंगी. इसके बाद में करीब 10 लाख नए पन्ना प्रमुख घोषित किए जाएंगे.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी

लखनऊ : नया प्रदेश अध्यक्ष आने के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर देगी. जिसमें सबसे पहले सदस्यता अभियान शुरू होगा. फिर पौने दो लाख बूथों पर 21 सदस्य कमेटियां बनाई जाएंगी. इसके बाद में करीब 10 लाख नए पन्ना प्रमुख घोषित किए जाएंगे. भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव को सेमीफाइनल और लोकसभा चुनाव को फाइनल मान रही है. सभी नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी के महापौर हों यह लक्ष्य तय कर लिया गया है. ऐसा होने के बाद ही भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में 80 में से 75 से 78 सीटों को जीतने का दावा पूरे भरोसे के साथ कर सकेगी. विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भाजपा ने यही प्रक्रिया अपनाई थी. जिस पर डेढ़ से दो माह बाद एक बार यही पूरी प्रक्रिया दोबारा होगी. जिसमें शुरुआत सदस्यता अभियान के जरिये होगी.

भारतीय जनता पार्टी ने पिछले सदस्यता अभियान में दो करोड़ से अधिक सदस्य बनाए थे. इस बार भाजपा तीन से चार करोड़ के बीच सदस्य बना सकती है. जिसके जरिये पार्टी भाजपा के नए लोगों के बीच पैठ बनाने का आगाज करेगी. जिससे नए लोग पार्टी से जुड़ेंगे और ताकत बढ़ेगी. भाजपा बूथ मैंनेजमेंट के जरिये दल की व्यवस्था को तरोताजा करेगी, जिसमें करीब पौने दो लाख बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता की टीम बनेगी, जो कि चुनाव में बूथ मैंनेजमेंट संभालेगी. यही बूथ मैंनेजमेंट ही भाजपा की जान रही है.

प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी

यह भी पढ़ें : मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और संदीप सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

भाजपा के चुनाव अभियान में पन्ना प्रमुख बड़ी ताकत रहे हैं. जिनके जरिये भाजपा बड़ी जीत हासिल करती रही है. एक बार नए सिरे से भाजपा उत्तर प्रदेश में पन्ना प्रमुख भी बनाएगी. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का कहना है कि भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है. हम लगातार चलने वाली पार्टी है.

यह भी पढ़ें : भूपेंद्र सिंह चौधरी 29 अगस्त को ग्रहण करेंगे कार्यभार, स्वतंत्र देव सौंपेंगे यूपी BJP की सत्ता

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.