ETV Bharat / briefs

सुलतानपुर : प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ी भीड़ - प्रियंका गांधी रोड शो

प्रियंका गांधी गुरुवार को सुलतानपुर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया.

रोड शो करतीं प्रियंका गांधी.
author img

By

Published : May 9, 2019, 11:38 PM IST

सुलतानपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को सुलतानपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के खिलाफ प्रचार करतीं नजर आईं. प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया. प्रियंका के इस रोड शो ने यह साबित कर दिया कि राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं होता. बता दें कि आज ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मेनका गांधी के समर्थन में जिले में जनसभा को संबोधित किया था.

रोड शो करतीं प्रियंका गांधी.
  • कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को सुलतानपुर पहुंचीं.
  • उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थन में रोड शो किया.
  • सुलतानपुर लोकसभा सीट से भाजपा से मेनका गांधी चुनावी मैदान में हैं.
  • प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मेनका गांधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था.
  • वहीं वरुण गांधी भी सुलतानपुर में हैं और अपनी मां के लिए प्रचार कर रहे हैं.

Intro:शीर्षक : गांधी परिवार मेरा मेनका गांधी के खिलाफ प्रियंका का रोड शो।

सुलतानपुर : चाची के खिलाफ बेटी चुनाव प्रचार में निकल आई है। संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी की सुल्तानपुर सीट को प्रभावित करने के लिए मेनका गांधी ने अब चुनाव की प्रचार की कमान अपने हाथों में ले लिया है । सुल्तानपुर जिला मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा के बाद रोड से निकाला। शहर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ रोड शो चल रहा है । इस दौरान चौकीदार चोर है के कांग्रेस समर्थकों ने नारेबाजी भी की।

Body:सुलतानपुर : भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के रूप में मेनका गांधी इस बार सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। उनके खिलाफ पहली बार सुल्तानपुर से प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करने निकली है। यह भी माना जाता रहा है कि वरुण गांधी और प्रियंका गांधी में अच्छे संबंध रहे हैं। इस समय वरुण गांधी भी सुल्तानपुर में हैं और अपनी मां के लिए प्रचार कर रहे हैं।

वॉइस ओवर
अमेठी में नहीं किया प्रचार
मेनका गांधी से जब जब यह सवाल पूछा जाता रहा कि वे अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने जाएंगी। तो वह इशारों में इसे खारिज कर देती रहीं। लेकिन मेनका गांधी के खिलाफ रोड शो निकाल कर प्रियंका गांधी ने यह साबित कर दिया है कि गांधी परिवार में अब एक दूसरे का ख्याल करने की बात नहीं रही है।

Conclusion:मेनका गांधी के खिलाफ रोड शो करने आई प्रियंका गांधी ने पयागीपुर चौराहे से शहर की तरह प्रवेश किया। वह बाग मंडी चौराहा, राहुल चौराहे , डाकघर चौराहे, बस स्टेशन चौक क्षेत्र होते हुए विभिन्न मार्गो से निकली । इस दौरान कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। लोग घरों से बाहर निकले और छतों से रोड शो देखने वालों का मजमा लगा रहा। रोड शो में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विष्णु प्रकाश मिश्रा, रणजीत सिंह सलूजा, शकील अहमद, वरुण मिश्रा, राजेश तिवारी, हाजी जमा ख़ान आदि लोग मौजूद रहे।

आशुतोष मिश्रा सुल्तानपुर 9450 49 256
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.