ETV Bharat / briefs

मथुरा: कांग्रेसियों ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

author img

By

Published : May 27, 2020, 10:57 PM IST

राया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू पार्क में जवाहरलाल नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि यूथ कांग्रेस द्वारा श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई. इस दौरान यूथ कांग्रेस के सरवन अहमद ने बताया कि हम सभी युवाओं ने नेहरूजी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया है.

etv bharat
कांग्रेसियों ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

मथुरा: जिले के राया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि यूथ कांग्रेस के द्वारा श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि नेहरू जी को बच्चे बेहद प्रिय थे. बच्चे नेहरूजी को चाचा नेहरू कहते थे. पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन चरित्र से सीख लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए. नेहरूजी के नेतृत्व में देश ने काफी विकास किया था.

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की 56वीं पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेस ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान यूथ कांग्रेस बलदेव विधानसभा अध्यक्ष सरवन अहमद ने बताया कि हम सभी युवाओं ने नेहरूजी के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया है. वहीं इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा गया.

इसे भी पढ़ें-मथुरा: बांके बिहारी जी को कारोबारी मानते हैं बिजनेस पार्टनर, दिया दो करोड़ का चेक

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.