ETV Bharat / briefs

लखनऊ: हिंद कांग्रेस पार्टी का हुआ नेशनल कांग्रेस में विलय, कवयित्री चेतना पांडेय भी हाथ के साथ

लखनऊ में आयोजित कांग्रेस जॉइनिंग कार्यक्रम में हिंद कांग्रेस पार्टी का नेशनल कांग्रेस में विलय हुआ. इसी के साथ कई अन्य लोगों ने भी कांग्रेस का हाथ थामा.

author img

By

Published : Mar 7, 2019, 10:37 PM IST

congress

लखनऊ: लोक सभा चुनाव करीब आते ही कई क्षेत्रीय पार्टियों ने हाथ का साथ पकड़ लिया है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की अध्यक्षता में गुरुवार को हिंद कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस में विलय किया. इसके अलावा गोरखपुर यूनिवर्सिटी की पूर्व उपाध्यक्ष रहीं चेतना पांडेय ने भी हाथ का साथ पकड़ लिया है.

हिंद कांग्रेस पार्टी का हुआ नेशनल कांग्रेस में विलय

पूर्व सांसद बालकृष्ण ने भी कांग्रेस ज्वाइन किया है. राज बब्बर ने इन सभी को कांग्रेस का बहादुर सिपाही बताते हुए कहा कि इससे निश्चित तौर पर कांग्रेस को मजबूती मिलेगी. कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने सभी को बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कवयित्री चेतना पांडेय के कांग्रेस में आने पर राज बब्बर ने कहा कि जब यह पढ़ने बैठती हैं तो गोरखपुर में कई मठों के दरवाजे हिलने लग जाते हैं.

कांग्रेस जॉइनिंग कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के अलावा वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, अजय कुमार लल्लू व राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे. सभी ने कांग्रेस के साथ जुड़ने वाले साथियों का स्वागत किया. राज बब्बर का कहना है कि इस बार इन सभी के कांग्रेस में आने से निश्चित तौर पर कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आएंगे. वहीं पहले कांग्रेस में रहे नियाज अहमद ने भी घर वापसी कर ली है.

undefined

Intro:कांग्रेस में मर्ज हुई हिंद कांग्रेस पार्टी, कवयित्री चेतना पांडेय भी हाथ के साथ

लखनऊ। कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की अध्यक्षता में हिंद कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया। इसके अलावा गोरखपुर यूनिवर्सिटी की उपाध्यक्ष रहीं जानी-मानी कवियत्री चेतना पांडेय ने भी हाथ का साथ पकड़ लिया। इसके अलावा पहले कांग्रेस में रहे नियाज अहमद ने भी घर वापसी कर ली। पूर्व सांसद बालकृष्ण ने भी कांग्रेस जॉइन की। राज बब्बर ने इन सभी को कांग्रेस का बहादुर सिपाही बताया। उन्होंने कहा कि इससे निश्चित तौर पर कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

Body:कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने सभी को बधाई दी। कवयित्री चेतना पांडेय के कांग्रेस में आने पर राज बब्बर ने कहा कि चेतना पांडेय गोरखपुर यूनिवर्सिटी की उपाध्यक्ष रही हैं और मैंने सुना है कि जब यह पढ़ने बैठती हैं तो गोरखपुर में कई मठों के दरवाजे हिलने लग जाते हैं। चेतना पांडेय के कांग्रेस में आने का श्रेय प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष अजय कुमार लल्लू को दिया।

Conclusion:जॉइनिंग कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के अलावा वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, अजय कुमार लल्लू व राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे। सभी ने कांग्रेस के साथ जुड़ने वाले साथियों का स्वागत किया। उम्मीद जताई कि इस बार इन सभी के कांग्रेस में आने से निश्चित तौर पर कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आएंगे।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.