जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार 30 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इस बीच राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया के बाद नाम की घोषणा का दौर तेज हो चला है. शुक्रवार देर रात जहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी, वहीं शनिवार सुबह आम आदमी पार्टी ने भी राजस्थान में अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची का एलान कर दिया. इससे पहले शुक्रवार को आप पार्टी ने 23 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी. पार्टी अब तक राजस्थान में 44 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है.
यहां मिला इनको मौका : आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची में 21 प्रत्याशियों की घोषणा की है. इनमें बीकानेर पश्चिम से मनीष शर्मा, रतनगढ़ से डॉ. संजू बाला, सीकर से झाबर सिंह खींचड़, शाहपुरा से रामेश्वर प्रसाद सैनी, चौमूं से हेमंत कुमार कुमावत, सिविल लाइन से अर्चित गुप्ता, बस्सी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट से रामेश्वर प्रसाद, बहरोड से एडवोकेट हरदान सिंह गुर्जर, रामगढ़ से विश्वेंद्र सिंह, नदबई से रोहिताश चतुर्वेदी, करौली से हिना फिरोज बेग, सवाई माधोपुर से मुकेश भूप्रेमी, अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व खंडार सीट से मनफूल बैरवा, मारवाड़ जंक्शन से नरपत सिंह, बाली से लाल सिंह, जोधपुर शहर से रोहित जोशी, सांचौर से रामलाल बिश्नोई, शाहपुरा से पूरणमल खटीक, पीपल्दा से दिलीप कुमार मीणा, छबड़ा से आर.पी. मीणा (Ex IRS) और खानपुर से दीपेश सोनी को पार्टी ने मौका दिया है.
-
Announcement 📣
— AAP Rajasthan (@AAPRajasthan) October 28, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
Second list of candidates for Rajasthan Assembly Elections 2023 is here.
All the best to all the candidates ✌️🏻#RajasthanMangeKejriwal pic.twitter.com/qQaiGQo2VJ
">Announcement 📣
— AAP Rajasthan (@AAPRajasthan) October 28, 2023
Second list of candidates for Rajasthan Assembly Elections 2023 is here.
All the best to all the candidates ✌️🏻#RajasthanMangeKejriwal pic.twitter.com/qQaiGQo2VJAnnouncement 📣
— AAP Rajasthan (@AAPRajasthan) October 28, 2023
Second list of candidates for Rajasthan Assembly Elections 2023 is here.
All the best to all the candidates ✌️🏻#RajasthanMangeKejriwal pic.twitter.com/qQaiGQo2VJ
इंडिया गठबंधन को लेकर भी संशय खत्म : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल और प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए नाम का एलान किया. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है. आप की दो सूचियां आने के बाद राजस्थान में इंडिया गठबंधन को लेकर भी तस्वीर साफ हो चुकी है, जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा के कहे अनुसार आप गठबंधन से दूर होकर चुनाव लड़ रही है.
-
लगातार बढ़ रहा है #AAP का कारवां ।
— AAP Rajasthan (@AAPRajasthan) October 27, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
कांग्रेस के 4 बार पार्षद रहे उम्रदराज साहब ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष @RajendraKediaJP ने पार्टी की टोपी पहना कर सदस्यता ग्रहण करवाई।
साथ में जयपुर शहर लोकसभा अध्यक्ष @aapkaarchit भी उपस्थित रहें। pic.twitter.com/0Z6RIADp43
">लगातार बढ़ रहा है #AAP का कारवां ।
— AAP Rajasthan (@AAPRajasthan) October 27, 2023
कांग्रेस के 4 बार पार्षद रहे उम्रदराज साहब ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष @RajendraKediaJP ने पार्टी की टोपी पहना कर सदस्यता ग्रहण करवाई।
साथ में जयपुर शहर लोकसभा अध्यक्ष @aapkaarchit भी उपस्थित रहें। pic.twitter.com/0Z6RIADp43लगातार बढ़ रहा है #AAP का कारवां ।
— AAP Rajasthan (@AAPRajasthan) October 27, 2023
कांग्रेस के 4 बार पार्षद रहे उम्रदराज साहब ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष @RajendraKediaJP ने पार्टी की टोपी पहना कर सदस्यता ग्रहण करवाई।
साथ में जयपुर शहर लोकसभा अध्यक्ष @aapkaarchit भी उपस्थित रहें। pic.twitter.com/0Z6RIADp43
उम्रदराज ने भी थामा आप का दामन : इस बीच शुक्रवार देश शाम बाद कांग्रेस के पार्षद और वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेता उम्रदराज ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. उम्रदराज कांग्रेस में आदर्श नगर विधानसभा सीट से रफीक खान के प्रत्याशी होने पर नाराज थे. उनका आरोप था कि रफीक खान बाहरी प्रत्याशी हैं. ऐसे में चार बार पार्षद रहे उम्रदराज को पार्टी की ओर से नजरअंदाज किया जाना स्वीकार नहीं हुआ. माना जा रहा है कि उम्रदराज आदर्श नगर से 'आप' का प्रत्याशी होंगे.