ETV Bharat / state

40 साल बाद बदला जिम्नास्टिक संघ का जिलाध्यक्ष, भंवर सिंह रेवत बने नए जिलाध्यक्ष

author img

By

Published : Oct 31, 2019, 2:57 AM IST

जालोर में जिम्नास्टिक संघ के वर्ष 2019 से 2023 तक की अवधि के चुनाव बुधवार को निर्विरोध संपन्न हुए. जिसमें रेवत ग्राम पंचायत के सरपंच भंवर सिंह रेवत को निर्विरोध जालोर जिला जिम्नास्टिक संघ का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. वहीं इस मौके पर बता दें पिछले 40 सालों से संघ के जिलाध्यक्ष लालसिंह सांखला को यादगार विदाई दी गई.

Jalore news, जिम्नास्टिक संघ का जिलाध्यक्ष, जालोर के भंवर सिंह रेवत

जालोर. जिला मुख्यालय पर बुधवार को जिला जिम्नास्टिक संघ के वर्ष 2019 से 2023 तक की अवधि के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए. जिसमें रेवत ग्राम पंचायत के सरपंच भंवर सिंह रेवत को निर्विरोध जालोर जिला जिम्नास्टिक संघ का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष लाल सिंह सांखला की अध्यक्षता में जिम्नास्टिक संघ की वार्षिक साधारण बैठक आयोजित की गई.

भंवर सिंह रेवत बने जिम्नास्टिक संघ के नए जिलाध्यक्ष

चुनाव अधिकारी मदन सिंह राठौड़ ने सदन में चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए बताया कि समस्त पदों पर एकल प्रक्रिया में आवेदन पत्र प्राप्त हुए है. जिसके बाद सभी आवेदन पत्रों की जांच की गई. जांच में सभी आवेदन पत्र वैध पाए जाने के बाद जिलाध्यक्ष पद पर भंवर सिंह रेवत, उपाध्यक्ष पद पर नारायण सिंह राठौड़ सेदरिया, सचिव पद पर उदय सिंह चौहान, संयुक्त सचिव पद पर पूर्ण सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष पद पर सुरजीत सिंह निम्बला, कार्यकारिणी सदस्यों में हरेंद्र सिंह भाटी, जवान सिंह मांगलिया, नरेश चंद्र जोशी, मून सिंह राठौड़ और हिम्मत सिंह सोलंकी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.

पढ़ेंः नगरीय चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार, जल्द कर देंगे टिकटों की घोषणा: जांगिड़

इस दौरान नवीन जिलाध्यक्ष भंवर सिंह रेवत ने कहा कि जिम्नास्टिक खेल को आगे बढ़ाने के भरसक प्रयास करेंगे. प्रत्येक वर्ष हर वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करवायी जाएगी. साथ ही बालक और बालिकाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भिजवाने के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी. इसके साथ उन्होंने अगले वर्ष मिनी सब जूनियर राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता जालोर में करवाने की घोषणा की.

लगातार 40 वर्षों तक लालसिंह सांखला रहे जिलाध्यक्ष

बता दें कि पिछले 40 सालों से जिम्नास्टिक संघ के जिलाध्यक्ष लालसिंह सांखला बने हुए थे. ऐसे में नवीन जिलाध्यक्ष बनने के बाद सांखला ने अध्यक्ष पद पर उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते हुए अपने पदीय दायित्वों से बुधवार को मुक्त हुए. जिस पर सभी पदाधिकारियों ने उनके ओर से जिम्नास्टिक संघ में दिए गए लंबे समय तक अथक प्रयासों की प्रशंसा की. साथ ही उन्हें यादगार विदाई दी गई.

पढ़ेंः जयपुरः मददगार बने सिपाही... लौटाया महिला का आभूषण, नगदी और कागजात से भरा बैग

इस दौरान जालोर डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक प्रवीण सोलंकी, जालोर जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के खेल अधिकारी रतन सिंह मण्डलावत, बैडमिंटन संघ के जितेंद्र सिंह, वेटलिफ्टिंग संघ के भागीरथ गर्ग, थ्रो बोल के ओम प्रकाश आर्य, फुटबॉल के शैलेंद्र सिंह, संस्थापन अधिकारी सुरेश चंद्र जैन और करण सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी तथा जिम्नास्टिक संघ के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे.

Intro:जिला मुख्यालय पर जिम्नास्टिक संघ के लगातार 40 साल से लालसिंह सांखला जिलाध्यक्ष थे, लेकिन ज्यादा उम्र होने के कारण इस बार उन्होंने जिलाध्यक्ष के चुनाव में नामांकन दाखिल नहीं किया था। ऐसे में केवल सिंगल आवेदन आने के कारण भंवर सिंह रेवत को जिलाध्यक्ष बनाया गया।

Body:40 साल बाद बदला जिम्नास्टिक संघ का जिलाध्यक्ष, भंवर सिंह रेवत बने नए जिलाध्यक्ष
जालोर
जिला मुख्यालय पर आज जिला जिम्नास्टिक संघ के वर्ष 2019 से 2023 तक की अवधि के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें रेवत ग्राम पंचायत के सरपंच भंवर सिंह रेवत को निर्विरोध जालोर जिला जिम्नास्टिक संघ के जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। शहर में जालोर जिला जिम्नास्टिक संघ की वार्षिक साधारण बैठक पूर्व जिला अध्यक्ष लाल सिंह सांखला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें चुनाव अधिकारी मदन सिंह राठौड़ ने सदन में चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए बताया कि समस्त पदों पर एकल प्रक्रिया में आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। जिसके बाद सभी आवेदन पत्रों की जांच की गई। जांच में सभी आवेदन पत्र वैध पाए जाने के बाद जिलाध्यक्ष पद पर भंवर सिंह रेवत, उपाध्यक्ष पद पर नारायण सिंह राठौड़ सेदरिया, सचिव पद पर उदय सिंह चौहान, संयुक्त सचिव पद पर पूर्णसिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष पद पर सुरजीत सिंह निम्बला, कार्यकारिणी सदस्यों में हरेंद्र सिंह भाटी, जवान सिंह मांगलिया, नरेश चंद्र जोशी, मूनसिंह राठौड़ व हिम्मत सिंह सोलंकी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
लगातार 40 वर्षों तक लालसिंह सांखला रहे जिलाध्यक्ष
जानकारी के अनुसार पिछले 40 सालों से जिम्नास्टिक संघ के जिलाध्यक्ष लालसिंह सांखला बने हुए थे। ऐसे में आज नवीन जिलाध्यक्ष बनने के बाद सांखला ने अध्यक्ष पद पर उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते हुए अपने पदीय दायित्वों से मुक्त हुए। जिस पर सभी पदाधिकारियों ने उनके द्वारा जिम्नास्टिक संघ में दिए गए लंबे समय तक अथक प्रयासों की प्रशंसा की तथा उन्हें यादगार विदाई प्रदान की। इस दौरान नवीन जिलाध्यक्ष भंवर सिंह रेवत ने कहा कि जिम्नास्टिक खेल को आगे बढ़ाने के भरसक प्रयास करेंगे और प्रत्येक वर्ष हर वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करवाकर बालक एवं बालिकाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भिजवाने के लिए धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ उन्होंने अगले वर्ष मिनी सब जूनियर राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता जालोर में करवाने की घोषणा की। इस दौरान जालोर डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक प्रवीण सोलंकी व जालोर जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के खेलअधिकारी रतन सिंह मण्डलावत, बैडमिंटन संघ के जितेंद्र सिंह, वेटलिफ्टिंग संघ के भागीरथ गर्ग, थ्रो बोल के ओम प्रकाश आर्य, फुटबॉल के शैलेंद्र सिंह, संस्थापन अधिकारी सुरेश चंद्र जैन व करण सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी तथा जिम्नास्टिक संघ के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद थे।

बाइट- लालसिंह सांखला, पूर्व जिलाध्यक्ष
बाइट- भंवरसिंह रेवत, जालोर जिला जिम्नास्टिक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.