जयपुर. आज 27 सितंबर है यानि आज पूरी दुनिया विश्व पर्यटन दिवस मना रही है. सांस्कृतिक धरोहर सहेजे देश के साथ ही राजस्थान प्रदेश दोनों ही पर्यटन के लिए आकर्षण का केंद्र हैं. हर साल लाखों लोग भारत पर्यटन के लिए आते हैं. शुक्रवार को देश सहित राज्य में भी पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है. पर क्या पता है कि विश्व पर्यटन दिवस क्यों मनाया जाता है और कब इसकी शुरुआत हुई.
![world tourism day, jaipur news, जयपुर न्यूज, विश्व पर्यटन दिवस 2019](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/4567025_tourismday.jpg)
जानिये कैसे और कब विश्व पर्यटन दिवस मनाने की हुई शुरुआत
बता दें कि विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत साल 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा हुई. इसका मुख्य कारण था कि इस दिन UNWTO के कानून को साल 1970 में स्वीकारा गया. विश्व पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य वैश्विक पर्यटन को बढ़ावा देना है. जिससे विश्व में जागरुकता फैले की किस तरह पर्यटन वैश्विक रूप से, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को बढ़ाने में और आपसी समझ बढ़ाने में मदद कर सकता है. हर साल विश्व पर्यटन दिवस की एक थीम निर्धारित की जाती है.
बाद में अक्टूबर 1997 इस्तांबुल टर्की में UNWTO 12वीं महासभा ने यह फैसला लिया कि प्रत्येक वर्ष संगठन के किसी एक देश को विश्व पर्यटन दिवस मनाने के लिए सहयोगी रखा जाएगा. इसके बाद विभिन्न देशों ने विश्व पर्यटन दिवस मनाने लगे. द लेट इग्नेशियस अमदुवा अतिगबी नामक एक नाइजीरिया के राष्ट्र का विचार था कि 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाए. इसे स्वीकार लिया गया. साल 2013 में इस कार्यक्रम का विषय 'पर्यटन और पानी, हमारे साझे भविष्य की रक्षा था' और 2014 में 'पर्यटन और सामुदायिक विकास' रहा. वहीं 2018 में विश्व पर्यटन दिवस की थीम 'पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण' रखा गया. है. इस बार की थीम यानि 2019 की 'टूरिज्म एंड जॉब: अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल' है.' शुक्रवार को देश सहित राजस्थान में भी विश्व पर्यटन दिवस बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.