ETV Bharat / state

Rahul Gandhi Bday: CM गहलोत, सचिन पायलट सहित कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई, यूथ कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा रैली - Rajasthan Hindi News

राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने ट्वीटर पर पोस्ट कर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाइयां दी. इसके साथ ही जयपुर में यूथ कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा रैली निकाली (Rally on Rahul Gandhi Bday) गई.

Rahul Gandhi Bday
राहुल गांधी का जन्मदिन
author img

By

Published : Jun 19, 2023, 5:22 PM IST

यूथ कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा रैली

जयपुर. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का सोमवार को 53 वां जन्मदिन है. राष्ट्रीय कांग्रेस हो या राजस्थान कांग्रेस से जुड़े नेता सभी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दे रहे हैं. राजस्थान की बात करें तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत राजस्थान कांग्रेस के सभी नेताओं ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाइयां दी है.

  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।@RahulGandhi @INCIndia pic.twitter.com/wcrvZD4x4w

    — Sachin Pilot (@SachinPilot) June 19, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

यूथ कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा रैली : राहुल गांधी के जन्मदिन पर राजस्थान यूथ कांग्रेस की ओर से आज पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई. जयपुर में इस यात्रा की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष के प्रत्याशी अभिमन्यु पूनिया और प्रदेश युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी और पूजा भार्गव ने की. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से छोटी चौपड़ तक यूथ कांग्रेस के इन नेताओं के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा रैली निकाली गई. इस दौरान तमाम यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने "जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो" और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए.

  • कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ने के ऐतिहासिक संकल्प को पूर्ण कर देश में सद्भाव, एकता व भाईचारे के संदेश प्रसारक जननायक, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

    आपका कुशल नेतृत्व हमें सामाजिक सुरक्षा के ध्येय को पूर्ण करने का बल प्रदान करता… pic.twitter.com/6VChVKwDIA

    — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 19, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पढ़ें. जयपुर में राहुल गांधी के जन्मदिन पर रन फॉर लंग्स मैराथन, बिपरजॉय की बारिश में दौड़े छात्र

राहुल की मोहब्बत की दुकान को आगे बढ़ा रहे : इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक देश को एक किया है, उसी तरह आज पूरे राजस्थान में राहुल गांधी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है. यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने नफरत की राजनीति मिटा कर मोहब्बत की दुकान खोली है, जिसे हम सब मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं. राजस्थान में भी हम मोहब्ब्त बरकरार रखेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.