ETV Bharat / city

भाजपा का आरोप: कोटा में अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते राष्ट्रीय दशहरा मेले का बिगड़ रहा स्वरूप

शहर में नगर निगम के तत्वावधान में हुए 126वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष गिर्राज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. साथ ही कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया.

author img

By

Published : Oct 11, 2019, 3:07 PM IST

कोटा, National Dussehra fair

कोटा. शहर में भाजपा युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय दशहरा मेले में अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते दशहरा मेले में अव्यवस्थाएं फैलने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन दिया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बोर्ड का यह आखिरी मेला है और सरकार कांग्रेस की होने से अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते मेले का स्वरूप बिगाड़ा जा रहा है.

126वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में फैली अव्यवस्थाओं के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

शहर में 126वें राष्ट्रीय दशहरा मेला में फैली अव्यवस्थाओं के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष गिर्राज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इस बीच कलेक्ट्रेट में अंदर जाने के लिए पुलिस अधिकारियों से भी तीखी बहस भी हुई. जिसके बाद कलेक्टर से मिलकर उन्होंने ज्ञापन दिया.

पढ़ें: कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है : किरण महेश्वरी

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते मेले का स्वरूप बिगड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और नगर निगम में भाजपा का बोर्ड होने से अधिकारियों को यह आदेश दिया गया है कि मेले का स्वरूप बिगाड़ा जाए. जिससे भाजपा बोर्ड की छवि खराब हो. बता दें कि प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के कई पदाधिकारियों के अलावा कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. वहीं कलेक्टर के चेम्बर में जाने के लिए कार्यकर्ताओं की कई बार पुलिस से बहस भी हुई.

Intro:
भाजपा का आरोप: कांग्रेस सरकार के दबाव में अधिकारी मेले को फ्लॉप करने में जुटे, निकाय चुनाव में भाजपा की छवि हो खराब

कोटा शहर में भाजपा युवा मोर्चा ने मेले में अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते दशहरा मेले में फैली अवेवस्थाओ के खिलाफ प्रदर्शन कर कलेक्टर को दिया ज्ञापन।ओर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बोर्ड का यह आखिरी मेला है और सरकार कांग्रेस की होने से अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते मेले का स्वरूप बिगाड़ा जा रहा है।
Body:कोटा शहर में नगर निगम के126 वें रास्ट्रीय दशहरा मेला में फैली अवेवस्थाओ के खिलाफ आज भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष गिर्राज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की इस बीच अंदर जाने के लिए पुलिस अधिकारियों से भी झड़प हुई।ततपश्चात कलेक्टर से मिलकर उन्होंने ज्ञापन दिया।भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते मेले का स्वरूप बिगाड़ा जा रहा है और इससे मेले में अवेवस्थाये फैली है।उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार है और नगर निगम में भाजपा का बोर्ड होने से अधिकारियों को यह आदेश दिया कि मेला को बिगाड़ने से भाजपा बोर्ड की छवि खराब की जा रही है।
Conclusion:प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद थे।वही कलेक्टर के चेम्बर में जाने के लिए कार्यकर्ताओ की कई बार पुलिस से बहस होती रही।
बाईट-गिर्राज गौतम, अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.