जयपुर. प्रदेश में बाघों की मौत और वन्यजीवों के शिकार समेत अतिक्रमण के कई मामले सामने आए. कई वन क्षेत्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के मामले भी सामने आए. ऐसे में वन विभाग में बड़े स्तर पर परिवर्तन किया गया है. फील्ड स्टाफ के कई तबादले एक नाके से दूसरे नाके पर हुए हैं. प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध और शिकारियों की गतिविधियों समेत अन्य घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है. सरिस्का और रणथंबोर टाइगर रिजर्व में भी फेरबदल किया गया है. संयुक्त शासन सचिव पीएस विश्नोई के आदेश पर 40 आरएफएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं. इसमें 6 उप वन संरक्षक और 34 सहायक वन संरक्षक शामिल हैं.
![Jaipur News, officers transfer, वन विभाग](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/rj-jpr-forest-transfer-02-av-rj10003_24122020093841_2412f_00281_114.jpg)
पढ़ें: ब्रिटेन से कोटा लौटे 24 दिनों में 23 व्यक्ति, नए स्ट्रेन के चलते अलर्ट मोड पर आया चिकित्सा विभाग
प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रुति शर्मा के आदेशों पर वन विभाग में वनरक्षक से लेकर रेंजर तक के तबादले किए गए हैं. भवानी सिंह को उप वन संरक्षक एफसीए जयपुर मुख्यालय लगाया गया है. नंदलाल प्रजापत को उप वन संरक्षक आयोजना जयपुर लगाया गया है. वीर सिंह ओला को उप वन संरक्षक जयपुर लगाया गया है. मुकेश कुमार जिंदल को सहायक वन संरक्षक कोटपूतली लगाया गया है. अनिल कुमार गुप्ता को सहायक वन संरक्षक दोसा लगाया गया है. लोकेश शर्मा को सहायक वन संरक्षक कार्यालय जयपुर लगाया गया है. पीयूष कुमार शर्मा को सहायक वन संरक्षक झालावाड़ लगाया गया है. अरविंद कुमार को सहायक वन संरक्षक वन्यजीव सरिस्का लगाया गया है. उदाराम सियोल को सहायक वन संरक्षक टहला बाघ परियोजना सरिस्का अलवर लगाया गया है. गिर्राज प्रसाद मंगल को सहायक वन संरक्षक कार्यालय मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरण्य भवन जयपुर लगाया गया है. अनिल यादव को सहायक वन संरक्षक रणथंभौर टाइगर रिजर्व सवाई माधोपुर लगाया गया है.
![Jaipur News, officers transfer, वन विभाग](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/rj-jpr-forest-transfer-02-av-rj10003_24122020093841_2412f_00281_1003.jpg)
पढ़ें: राजस्थान को आज मिलेंगी सौगातें, 18 हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे नितिन गडकरी
इन सभी आरएफएस अधिकारियों के हुए तबादले
- प्रकाश चंद कुमावत को उप वन संरक्षक एफसीए कार्यालय जयपुर से उप वन संरक्षक सिरोही लगाया गया.
- भवानी सिंह को उप वन संरक्षक कार्यालय जयपुर से उप वन संरक्षक एफसीए कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर लगाया गया.
- नंद लाल प्रजापत को उप वन संरक्षक आयोजना वन्यजीव अरण्य भवन जयपुर लगाया गया.
- वीर सिंह ओला को उप वन संरक्षक जयपुर लगाया गया.
- वीरभद्र मिश्र को उप वन संरक्षक डिओडी बीकानेर लगाया गया.
- वीरेंद्र सिंह जोरा को उप वन संरक्षक बीकानेर लगाया गया.
- राज बिहारी मित्तल को सहायक वन संरक्षक जोधपुर मुख्यालय, कार्यालय उप वन संरक्षक जोधपुर लगाया गया.
- तरुण मेहरा को प्राविधिक सहायक एवं सहायक वन संरक्षक वन्यजीव कोटा लगाया गया.
- सुभाष चंद को सहायक वन संरक्षक जैसलमेर लगाया गया.
- इकबाल सिंह को सहायक वन संरक्षक बीकानेर लगाया गया.
- उमेश बंसल को सहायक वन संरक्षक डीडीपी जैसलमेर लगाया गया.
- संजय कौशिक को सहायक वन संरक्षक प्रतापगढ़ लगाया गया.
- सुबोध कुमार राजपूत को सहायक वन संरक्षक दूदू जयपुर लगाया गया.
- कन्हैया लाल शर्मा को सहायक वन संरक्षक उदयपुर लगाया गया.
- उदाराम सियोल को सहायक वन संरक्षक टहला बाघ परियोजना सरिस्का अलवर लगाया गया.
- गिर्राज प्रसाद मंगल को सहायक वन संरक्षक कार्यालय मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरण्य भवन जयपुर लगाया गया.
- अनिल यादव सहायक को वन संरक्षक रणथंभौर टाइगर रिजर्व सवाई माधोपुर लगाया गया.
- दीपक कुमार गुप्ता को सहायक वन संरक्षक बारां लगाया गया.
- राजेश सिरोलिया को सहायक वन संरक्षक मूल्यांकन एवं प्रबोधन कार्यालय संभागीय मुख्य वन संरक्षक बीकानेर लगाया गया.
- सुनील गुप्ता को सहायक वन संरक्षक धौलपुर से सहायक वन संरक्षक सिरोही लगाया गया.
- मुकेश कुमार जिंदल को सहायक वन संरक्षक कोटपूतली जयपुर लगाया गया.
- अनिल कुमार गुप्ता को सहायक वन संरक्षक दोसा लगाया गया.
- लोकेश शर्मा को सहायक वन संरक्षक, कार्यालय उप वन संरक्षक विभागीय कार्य मंडल जयपुर लगाया गया.
- पीयूष कुमार शर्मा को सहायक वन संरक्षक पिड़ावा झालावाड़ लगाया गया.
- अरविंद कुमार को सहायक वन संरक्षक वन्यजीव सरिस्का लगाया गया.
- राजीव लोचन पाठक को सहायक वन संरक्षक अलवर लगाया गया.
- देवेंद्र तिवाडी को सहायक वन संरक्षक चित्तौड़गढ़ लगाया गया.
- समीउल्ला खान को सहायक वन संरक्षक उदयपुर उत्तर लगाया गया.