ETV Bharat / city

मिस इंडिया 2022 बनीं सिनी शेट्टी, राजस्थान की रुबल शेखावत बनीं पहली रनर अप

author img

By

Published : Jul 4, 2022, 8:01 AM IST

सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) का खिताब जीत लिया. वहीं राजस्थान की रुबल शेखावत को फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया.

Miss India 2022
मिस इंडिया 2022

मुंबई/जयपुर. मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) का खिताब सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया है. रविवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया, जिसमें शानदार मुकाबले के बाद सिनी शेट्टी को मिस इंडिया का ताज पहनाया गया. वहीं, राजस्थान की रुबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 के फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया.

इस बार मिस इंडिया की दौड़ में 31 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला था, जिन्हें पीछे छोड़ते हुए सिनी शेट्टी ने खिताब जीत लिया. शेट्टी मिस इंडिया 2022 की विजेता बनीं सिनी शेट्टी 21 साल की हैं. सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ है लेकिन वह कर्नाटक की रहने वाली हैं. इसके अलावा मिस इंडिया का ताज पहनने वाली सिनी शेट्टी एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं. मिस इंडिया 2022 के खिताब से पहले वह उप प्रतियोगिताओं में मिस टैलेंट का पुरस्कार जीत चुकी हैं.

पढ़ें- Miss India 2022: सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब

रुबल शेखावत बनीं पहली रनर अप : राजस्थान की रुबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 के फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया. वो खुद को एक जिज्ञासु छात्रा मानती हैं. रुबल को डांस करना, एक्टिंग करना, पेंटिंग करना और भी कई चीजों में उनकी रुचि है. इसके साथ ही उन्हें बैडमिंटन खेलना भी काफी पसंद है.

शिनाता चौहान बनीं दूसरी रनर अप : वहीं, उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान को फेमिना मिस इंडिया 2022 के सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया. शिनाता की उम्र बी महज 21 साल ही है. शिनाता खुद को जाहिर करना पसंद करती हैं. उन्हें म्यूजिक सुनना और अपने चाहने वालों से बातें करना काफी पसंद है. वो सेल्फ-केयर जैसी एक्टिविटीज से बहुत प्यार करती हैं.

चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.