ETV Bharat / city

सीएम गहलोत के जन्मदिन पर बधाइयों का दौर, संयम लोढ़ा ने तारीफ करते हुए दी शुभकामनाएं

author img

By

Published : May 3, 2021, 11:46 AM IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 70 वें जन्मदिन पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वसुंधरा राजे समेत नेता व पार्टी कार्यकर्ता उन्हें बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने भी सीएम गहलोत को बढाई दी है. लोढ़ा ने सीएम गहलोत की तारीफ करते हुए लिखा आपके मांझे से जो पतंगे कटी, जमीन नसीब नहीं हुई, चाहे कोई दौर हो. आपने मल्लाह को लहरें पढ़ना सिखा दिया.

Ashok Gehlot birthday, Sanyam Lodha congratulated Ashok Gehlot
संयम लोढ़ा ने तारीफ करते हुए दी शुभकामनाएं

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज 70वां जन्मदिन है. हालांकि कोरोना के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से जन्मदिन नहीं मनाने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सादगी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर मना रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की ओर से भी आज मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, तो वहीं अग्रिम संगठनों की ओर से लोगों को मास्क, सैनिटाइजर का वितरण करके मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया जा रहा है.

पढ़ें- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन आज, कोरोना के चलते नहीं होगा कोई जश्न

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन के मौके पर कई दलों के नेताओं ने भी बधाई दी है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व प्रभारी अविनाश पांडे, मंत्रिमंडल के सदस्यों ,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी.

संयम लोढ़ा ने की जमकर तारीफ

इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ता नेता और उनके समर्थक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. इन बधाइयों के बीच कांग्रेस निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है, लेकिन उनकी बधाई को लेकर किए गए ट्वीट पर राजनीतिक हलकों में चर्चा चल रही है. दरअसल संयम लोढ़ा ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई के साथ ही उनके सियासी दांव पेंचों की भी जमकर तारीफ की है.

संयम लोढ़ा ने अपने ट्वीट में लिखा कि आप के हुनर की श्रंखला लंबी है, लेकिन चेहरे पर भाव लाये बिना बात को घटक जाना दुर्लभ है. हर एक की मदद के भाव ने आपको लगातार ऊंचा किया है. आपके मांझे से जो पतंगे कटी, जमीन नसीब नहीं हुई. चाहे कोई दौर हो, आपने मल्लाह को लहरें पढ़ना सिखा दिया. इस ट्वीट के जरिए संयम लोढ़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की बधाई के साथ ही उनकी राजनीतिक कुशलता को लेकर भी बात कह दी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.