ETV Bharat / city

गांधी जयंती: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

2 अक्टूबर गांधी जयंती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य विधायक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मौजूद हैं.

author img

By

Published : Oct 2, 2021, 9:59 AM IST

Updated : Oct 2, 2021, 10:39 AM IST

CM Ashok Gehlot, Govind Singh Dotasra
सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

जयपुर. 2 अक्टूबर गांधी जयंती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य विधायक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मौजूद हैं.

पढ़ें- Gandhi Jayanti: पहली बार CM House से बाहर निकले मुख्यमंत्री, सचिवालय में बापू की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर खादी प्रकोष्ठ की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसका मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अवलोकन करेंगे. कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मंत्री शालेह मोहम्मद, मुख्य सचेतक महेश जोशी समेत बड़ी तादाद में नेता मौजूद रहे.

बता दें कि 15 अगस्त के बाद मुख्यमंत्री पहली बार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं. तबीयत खराब होने के चलते मुख्यमंत्री अब तक मुख्यमंत्री निवास पर ही रेस्ट कर रहे थे. आज 2 अक्टूबर को पहली बार मुख्यमंत्री बीमारी के बाद बाहर निकलेंगे.

Last Updated : Oct 2, 2021, 10:39 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.