ETV Bharat / city

बीजेपी एससी मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र ढलेत का निधन, रोड एक्सीडेंट में हुए थे घायल

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र ढलेत का शुक्रवार को निधन हो गया. ढलेत का कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट हुआ था. जिसके बाद उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

author img

By

Published : Apr 16, 2021, 10:04 PM IST

जयपुर की ताजा हिंदी खबरें, BJP SC Front National Minister Mahendra Dhaleet
बीजेपी एससी मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र ढलेत का निधन

जयपुर. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और जयपुर नगर निगम हेरिटेज के वर्तमान पार्षद महेंद्र ढलेत का शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. महेंद्र ढलेत के निधन के बाद प्रदेश भाजपा में शोक की लहर छा गई है. दलित समाज से आने वाले महेंद्र ढलेत की गिनती जयपुर शहर के कद्दावर भाजपा नेताओं में होती थी.

बताया जा रहा है पिछले दिनों अजमेर रोड पर एक सड़क हादसे में महेंद्र ढलेत गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उपचार के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन शुक्रवार को वे जीवन की जंग हार गए.

महेंद्र ढलेत नगर निगम हेरिटेज चुनाव में भाजपा की ओर से उप महापौर के प्रत्याशी भी रह चुके हैं. वहीं 2 माह पहले ही महेंद्र ढलेत को बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा में राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया था. इससे पहले वह प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति में महामंत्री के पद पर संगठन का काम देख रहे थे.

पढ़ें- राजस्थान उपचुनाव 2021: तीनों विधानसभा सीटों के लिए मतदान कल, 7 लाख से ज्यादा मतदाता कर सकेंगे मतदान

महेंद्र ढलेत के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी डॉ अरुण चतुर्वेदी, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कालीचरण सराफ, बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग और उपमहापौर पुनीत कर्नावट और पूर्व महापौर निर्मल नाहटा सहित भाजपा से जुड़े कई नेताओं पदाधिकारियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है. इन नेताओं ने महेंद्र ढलेत के निधन को भाजपा के लिए अपूर्ण क्षति करार दिया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.