ETV Bharat / city

खत्म हुआ इंतजार : गहलोत सरकार ने की आयोग, बोर्ड, निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की घोषणा...एक क्लिक में जानें किसे क्या मिला

author img

By

Published : Feb 9, 2022, 9:55 PM IST

Updated : Feb 9, 2022, 10:00 PM IST

राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों को चल रहे इंतजार के बीच (political appointments in rajasthan congress) बुधवार को गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया. गहलोत सरकार ने राज्य स्तरीय आयोग, बोर्ड, निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है. इसमें बीसूका उपाध्यक डॉ. चंद्रभान को बनाया है.

CM Ashok Gehlot
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

जयपुर. राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से चल रही रस्साकशी के बीच प्रदेश की गहलोत सरकार ने (Gehlot Government Political Decision) बुधवार को राज्य स्तरीय आयोग, बोर्ड, निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है. सरकार की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार 20 सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन और समन्वय समिति का उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान को बनाया गया है, ट्रांसफर स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष रामेश्वर डूडी होंगे. राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष महादेव सिंह खंडेला, उपाध्यक्ष दीपचंद खेरिया को बनाया गया है.

राजस्थान खादी ग्राम उद्योग बोर्ड में ब्रजकिशोर शर्मा को अध्यक्ष, पंकज मेहता को उपाध्यक्ष बनाया गया है. मेवात क्षेत्रीय विकास बोर्ड में जुबेर खान को (Congress High Command Big Decision on Political Appointments) अध्यक्ष बनाया गया है. राजस्थान स्टेट सीड कॉरपोरेशन लिमिटेड की जिम्मेदारी धीरज गुर्जर को दी गई है.

राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष रफीक खान को बनाया गया है, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पर खिलाड़ी लाल बैरवा और उपाध्यक्ष सचिन सर्वटे को बनाया गया है. गौ सेवा आयोग में अध्यक्ष मेवाराम जैन, उपाध्यक्ष सुमेर सिंह राजपुरोहित को बनाया गया है. राजस्थान वक्फ विकास परिषद की जिम्मेदारी हाकम अली खान को दी गई है. शिल्प माटी कला बोर्ड मैं डूंगर राम गैदर को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

पढ़ें : राजस्थान कांग्रेस में राजनीतिक नियुक्तियां : अभी कार्यकर्ताओं को करना होगा इंतजार, संविधानिक नियुक्तियां फरवरी अंत तक संभव

डांग क्षेत्रीय विकास मंडल की जिम्मेदारी लाखन सिंह मीणा को दी गई है. देवनारायण बोर्ड का अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह अवाना को बनाया गया है. राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद का अध्यक्ष कृष्णा पूनिया को बनाया गया है, जबकि सतवीर चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया है. राजस्थान पर्यटन विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष धर्म सिंह राठौड़ को बनाया गया है.

जन अभाव अभियोग निराकरण समिति की जिम्मेदारी पुखराज पाराशर को दी गई है. राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष जस्टिस भंवरु खान को बनाया गया है. राजस्थान राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती होंगी. वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत और उपाध्यक्ष राजेश टंडन होंगे. राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह जसोल होंगे, उपाध्यक्ष रामकिशन बाजिया होंगे.

मगरा क्षेत्रीय विकास मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत होंगे. राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष केसी विश्नोई होंगे. राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं पदोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत होंगे, उपाध्यक्ष सांवरमल मेहरिया होंगे. राजस्थान राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष चुन्नीलाल राजपुरोहित को बनाया है. राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा होंगे. बंजर भूमि एवं चारागाह का विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप चौधरी को बनाया है.

पढ़ें : खत्म होगा राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार: हफ्ते भर में 8854 नियुक्ति, 66 नियुक्तियां ऐसे कार्यकर्ताओं को जो नहीं होंगे चुने हुए जनप्रतिनिधि

राजस्थान विशेष योग्यजन आयोग उमाशंकर शर्मा होंगे. राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष किशन लाल जैदिया होंगे. राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा और उपाध्यक्ष रमीला खड़िया होंगे. केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत होंगे. राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा और उपाध्यक्ष सुशील पारीक होंगे.

राज्य विमुक्त घुमंतु अर्ध घुमंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष उर्मिला योगी और उपाध्यक्ष चतराराम देशबंधु होंगे. राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास बोर्ड के अध्यक्ष अनिल शर्मा होंगे. वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राम सिंह राव होंगे. श्रम सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली होंगे. राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा होंगे.

भूदान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा होंगे. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन अंबेडकर पीठ के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल होंगे. सांवलिया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर होंगे. विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा और उपाध्यक्ष मंजू शर्मा होंगी. सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ वॉलंटरी सेक्टर के अध्यक्ष मुमताज मसीह, उपाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर होंगे. अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास कॉरपोरेशन के अध्यक्ष शंकर यादव होंगे. अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास कॉरपोरेशन के अध्यक्ष पवन गोदारा होंगे. मारवाड़ क्षेत्रीय जनजाति विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कीर्ति सिंह भील को बनाया है.

Last Updated : Feb 9, 2022, 10:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.