ETV Bharat / bharat

पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन, राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने जताया शोक

पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का आज 82 साल की आयु में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. दिल्ली के सैन्य अस्पताल में उनका निधन हुआ. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जसवंत सिंह के परिजनों से भेंट करने उनके आवास पर पहुंचे.

author img

By

Published : Sep 27, 2020, 9:00 AM IST

Updated : Sep 27, 2020, 2:31 PM IST

पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन
पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का निधन

नई दिल्ली : भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया है. जसवंत दिसंबर, 1998 से 2002 तक विदेश मंत्री भी रहे थे. 16 मार्च, 2001 से 14 अक्टूबर, 2001 तक रक्षा मंत्री रहे थे.

पूर्व सैन्य अधिकारी सिंह अगस्त, 2014 में अपने घर में गिरने के बाद से बीमार थे. उन्हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी साल जून में उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

पूर्व कैबिनेट मंत्री, मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) का आज सुबह 6:55 पर निधन हुआ. उन्हें 25 जून को सेना के आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका मल्टीऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस के लिए इलाज किया जा रहा था. उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जसवंत सिंह के आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट की.

परिजनों से मिलने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताते हुए परिजनों के लिए संबल की कामना की. उन्होंने लिखा, 'वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, उत्कृष्ट सांसद, असाधारण जननेता और बुद्धिजीवी श्री जसवंत सिंह के निधन से बहुत दुःख हुआ. उन्होंने अनेक कठिन भूमिकाओं को सहजता और धैर्य के साथ निभाया.'

kovind
जसवंत सिंह के निधन पर राष्ट्रपति का ट्वीट

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा कि जसवंत सिंह ने कई तरीकों से देशसेवा की. वह एक बेहतरीन सांसद भी रहे.

venkaiah
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'जसवंत सिंह जी ने हमारे देश की सेवा पूरी मेहनत से की, पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान, अटल जी की सरकार में उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों में दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी. उनके निधन से दुखी.'

tweet
पीएम मोदी का ट्वीट

उन्होंने एक और ट्वीट कर लिखा, 'जसवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया. मैं हमेशा हमारी बातचीत को याद रखूंगा. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ. उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रभारी होने के साथ कई क्षेत्रों में देश की सेवा की. उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया.'

tweet
राजनाथ सिंह का ट्वीट

उन्होंने लिखा, 'श्री जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा के लिए याद किया जाएगा. उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. ओम शांति.'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जसवंत सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया. उन्होंने ट्वीट किया, 'पूर्व रक्षा मंत्री एवं देश में सबसे लंबे समय तक संसद सदस्य रहे लोगों में से एक श्री जसवंत सिंह जी के निधन से दुखी हूं. उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.'

mamata
ममता बनर्जी का ट्वीट

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताया.

jairam
कांग्रेस नेता जयराम रमेश का ट्वीट

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया.

fadnavis
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का ट्वीट

लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सैन्य अधिकारी और एक राजनेता के रूप में उन्होंने देश को कई बार कठिन परिस्थितियों से बाहर निकाला.

om birla
जसवंत सिंह के निधन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का ट्वीट

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया. पुरी ने लिखा कि विदेश मंत्रालय में उन्हें जसवंत सिंह के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था.

hardeep puri
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जताया शोक

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा, 'भारतीय राजनीति को परिभाषित और संरक्षित करने में उनका अहम योगदान रहा है.'

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का ट्वीट

पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'श्री जसवन्त सिंह जी के निधन के समाचार से मन दुखी है. वे देश के एक सच्चे सेवक थे एवं अलग अलग भूमिकाओं में उन्होंने मातृभूमि के उत्कर्ष के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे.ओम शांति.'

tweet
जनरल वी के सिंह का ट्वीट

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,'जसवंत सिंह जी के निधन से आहत, एक ऐसे शूरवीर, जिन्होंने हमारे राष्ट्र की सेवा की; राजनीति हो या सशस्त्र बल. उनके चाहने वालों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना. ओम शांति.'

tweet
स्मृति ईरानी का ट्वीट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'देश ने अपने एक सच्चे एवं समर्पित सेवक श्री जसवंत सिंह जी के रूप में अपना एक अमूल्य सपूत खो दिया. ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. विनम्र श्रद्धांजलि!.'

tweet
शिवराज सिंह चौहान क ट्वीट

एक और ट्वीट कर उन्होंने लिखा, 'पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रद्धेय श्री जसवंत सिंह जी ने पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ आजीवन देश की सेवा करते रहे. एक सैनिक के रूप में मातृभूमि की सेवा करने के बाद आपने रक्षा मंत्री, विदेश और वित्‍त मंत्री के रूप में देश की सेवा की. ऐसे सच्चे सपूत को विनम्र श्रद्धांजलि.'

असम सरकार में कैबिनेट मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने जसवंत सिंह के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि जसवंत भाजपा के एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहे.

himanta
असम सरकार में मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शोक जताया

हिमंत बिस्व सरमा ने जसवंत को देशसेवा के प्रति समर्पित बताया.

Last Updated : Sep 27, 2020, 2:31 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.