जबलपुर: नगर निगम परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारी, अधिकारियों पर लगाया मनमानी का आरोप - जबलपुर
🎬 Watch Now: Feature Video

जबलपुर। 2016 से लंबित सातवां वेतनमान पूरे प्रदेश में जारी कर दिया गया है. बावजूद इसके नगर निगम में पदस्थ कर्मचारियों को इसका लाभ अभी तक नहीं मिला है. वहीं 2019 से समय मान वेतनमान की भी कर्मचारियों द्वारा मांग की जा रही है, पर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया. लिहाजा कर्मचारी नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए. धरने पर बैठे कपिल दुबे का कहना है कि जबलपुर नगर निगम में कार्य का समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का होता है, लेकिन इस निगम में शाम को 5 बजे अधिकारी कार्यालय आते हैं. तब जाकर काम शुरू होता है. इतना ही नहीं नगर निगम में पदस्थ महिला कर्मचारियों को भी देर रात तक रोककर उनसे काम करवाया जाता है, जो सही नहीं है.